दवा और दुआ का असर, कैंसर से जंग जीतने के करीब हैं इरफान खान

इरफान के मित्र तिग्मांशु धूलिया ने बताया कि उनका ट्रीटमेंट चल रहा है और उनकी सेहत में सुधार हो रहा है.

Published date india.com Updated: July 23, 2018 5:13 PM IST
दवा और दुआ का असर, कैंसर से जंग जीतने के करीब हैं इरफान खान

बॉलीवुड अभिनेता इरफान खान इन दिनों लंदन में न्यूरो इंडोक्राइन ट्यूमर का इलाज करा रहे हैं. इरफान के फैंस जो उनके जल्द से जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं, उनके लिए खुशखबरी है. इरफान खान की तबीयत अब पहले से बेहतर है, उनकी सेहत में सुधार हो रहा है. इरफान खान की फिल्म पान सिंह तोमर के डायरेक्टर और इरफान के मित्र तिग्मांशु धूलिया ने बताया कि उनका ट्रीटमेंट चल रहा है और उनकी सेहत में सुधार हो रहा है.

The Accidental Prime Minister: पहली बार सामने आई पूरी स्टार कास्ट, देखिए रील लाइफ के सारे नेता

दवाइयों का असर हो रहा है. वह अपनी जिंदगी के रोजमर्रा के काम कर रहे हैं. वह बाहर निकलते हैं, घूमते हैं. अभी जो उनकी फिल्म कारवां आने वाली है वह उसकी स्क्रीनिंग पर भी गए. कुछ लोग उनसे मिलकर भी आए सतीश कौशिक और मीरा नायर उनसे मिल कर आए है. वह अभी ठीक है.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

मुंबई मिरर की एक रिपोर्ट के मुताबिक, कारवां देखने के बाद इरफान काफी खुश नजर आए. इस मौके पर उनकी पत्नी और खास दोस्त मौजूद थे. फिल्म के डायलॉग राइटर हुसैन ने बताया कि इरफान ने फिल्म में थोड़े बदलाव करने की बात कही है, जो बहुत माइनर है. इस फिल्म को देखकर इरफान ने पॉजटिव रिस्पॉन्स दिया है. हुसैन ने कहा, हम उम्मीद करते हैं इरफान जल्द ठीक होकर वापस आएं.

Dhadak Box office Collection: तीन दिन में कमाए 33 करोड़, दिल जीत रही है जाह्नवी-ईशान की फिल्म

कुछ दिन पहले इरफान ने ट्विटर पर अपनी प्रोफाइल पिक्चर चेंज की थी. उसमें वह मुस्कुराते हुए दिख रहे थे.सामने आई तस्वीर से ऐसा लग रहा था कि वह सेल्फी स्टिक की मदद से अपनी एक सेल्फी ले रहे हों.कुछ दिन पहले ही इरफान ने अपनी अगली हॉलिवुड फिल्म ‘पजल’ का ट्रेलर सोशल मीडिया पर शेयर किया था. इरफान ने अपनी हिंदी फिल्म ‘कारवां’ का ट्रेलर भी शेयर किया था.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.