फिल्मों में आने से पहले ऋतिक रोशन के सामने पिता राकेश ने रखे थे ये दो ऑप्शन, अब किया खुलासा

Hrithik Roshan : ऋतिक रोशन आखिरी बार सैफ अली खान के साथ फिल्म 'विक्रम वेधा' में नजर आए थे.

Published date india.com Published: March 24, 2023 8:49 PM IST
फिल्मों में आने से पहले ऋतिक रोशन के सामने पिता राकेश ने रखे थे ये दो ऑप्शन, अब किया खुलासा

Rakesh Roshan : दिग्गज एक्टर और निर्देशक राकेश रोशन ने खुलासा किया कि कैसे उनके बेटे और बॉलीवुड स्टार ऋतिक रोशन ने एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में प्रवेश किया और खुद को साबित करने के लिए, एक अभिनेता के संघर्ष को जानने के लिए अपने पिता के साथ काम करने का फैसला किया. उन्होंने कहा, ‘जब ऋतिक कॉलेज में था, तो उनके पास दो ऑप्शन थे. या तो वह विदेश में आगे की पढ़ाई करें या वे फिल्में बनाने में मेरी मदद करें. यह फैसला पूरी तरह से मैंने उस पर छोड़ दिया गया था, और उसने फिल्मों में मेरे सहायक के रूप में काम करना चुना.’

73 वर्षीय एक्टर ने कहा, ‘मेरा मकसद ऋतिक को उन कठिनाइयों का अनुभव कराना था, जिनका सामना मैंने अपने संघर्ष के दिनों में किया था और इससे सीख लेना चाहता था. राकेश को ‘खुदगर्ज’, ‘खून भरी मांग’, ‘करण अर्जुन’, ‘कहो ना.. प्यार है’ सहित कई अन्य निर्देशन प्रोजेक्ट के लिए जाना जाता है. वह सिंगिंग रियलिटी शो ‘इंडियन आइडल 13′ में सेलिब्रिटी गेस्ट के रूप में पहुंचे.’ कंटेस्टेंट्स के परफॉर्मेंस को देखने के बाद, उन्होंने बिदिप्ता चक्रवर्ती के रोमांटिक ट्रैक ‘कहो ना प्यार है’ और ‘तन्हाई तन्हाई’ के सिंगिग के लिए उनकी तारीफ की और कहा, बिदिप्ता, आपने मेरे दो पसंदीदा गाने गाए, आपकी आवाज 90 के दशक के दौर को प्रतिबिंबित करती है. एक दिन ऐसा भी आएगा जब तुम अभिनय भी करोगे और गाओगे भी! ‘इंडियन आइडल 13’ सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर प्रसारित होता है.

ऋतिक रोशन के वर्कफ्रंट की बात करें तो वो आखिरी बार सैफ अली खान के साथ फिल्म ‘विक्रम वेधा’ में नजर आए थे. सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहने वाले हैंडसम हंक ने हाल ही में अपनी फिटनेस की झलक एक तस्वीर में दिखाई. पर्सनल लाइफ में ऋतिक रोशन इन दिनों सबा आजाद को डेट कर रहे हैं. दोनों के शादी की अफवाह भी उड़ी थी, लेकिन अभी तक इसे लेकर कोई ऑफिसियल स्टेटमेंट सामने नहीं आया है.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.