Bengal Files: इतना आसान नहीं था 'पंडित शिवा' बनना, सच्चाई-बेबाकी- इमोशंस, दर्शन कुमार के दर्द ने सबको झकझोर कर रख दिया

Bengal Files: फिल्म निर्माता-निर्देशक विवेक रंजन अग्निहोत्री की अपकमिंग फिल्म ‘द बंगाल फाइल्स’ का टीजर रिलीज हो चुका है. फिल्म में अभिनेता दर्शन कुमार दमदार भूमिका में हैं. उन्होंने बताया कि इस बार उनका किरदार और भी शानदार है.

Written by: Pooja Batra Edited by: Pooja Batra
Updated: June 13, 2025, 1:04 PM IST

Bengal Files: अपकमिंग फिल्म ‘द बंगाल फाइल्स’ में दर्शन कुमार एक कश्मीरी पंडित की भूमिका निभा रहे हैं. ये फिल्म विवेक अग्निहोत्री द्वारा निर्देशित है और 5 सितंबर 2025 को रिलीज होगी. दर्शन कुमार ने कहा कि इस फिल्म में उनका किरदार बहुत ही डीप और इमोशनल कर देने वाला है. हालांकि इसे निभाना इतना आसान नहीं था.

फिल्म के टीजर में दिखाया गया है कि दर्शन कुमार का किरदार एक पूरे समुदाय के दर्द, ताकत और लचीलेपन को दर्शाता है. अनुपम खेर, मिथुन चक्रवर्ती, पल्लवी जोशी और पुनीत इस्सर जैसे दिग्गज कलाकार भी इस फिल्म में महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं।

फिल्म 5 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. फिल्म में दर्शन कुमार के किरदार का नाम ‘पंडित शिवा’ है.

टीजर दर्शकों को भावनात्मक रूप से झकझोरने वाला और सच्चाई को बेबाकी से दिखाने वाला है. फिल्म में अभिनेता दर्शन कुमार के साथ अनुपम खेर, मिथुन चक्रवर्ती, पुनीत इस्सर, बब्बू मान और पल्लवी जोशी जैसे सितारों के किरदारों की झलक दिखाई गई है. दर्शन कुमार फिल्म में एक बार फिर से कश्मीरी पंडित की भूमिका में हैं. उन्होंने इस किरदार को निभाने को एक जिम्मेदारी बताया.

दर्शन ने बताया, “मैं ‘द बंगाल फाइल्स’ के टीजर को लेकर उत्साहित और थोड़ा नर्वस हूं. मेरा किरदार एक पूरी कम्युनिटी के दर्द, ताकत और हिम्मत को दिखाता है. ‘द कश्मीर फाइल्स’ के बाद फिर से कश्मीरी पंडित का किरदार निभाना सिर्फ एक रोल नहीं, बल्कि एक जिम्मेदारी है. इस बार यह किरदार और भी गहरा, भावनात्मक और सच्चाई से भरा है. मैंने इस किरदार को निभाने में खूब मेहनत की है, जिससे अनसुनी आवाजों को इंसाफ मिल सके.”

उन्होंने उम्मीद जताई कि दर्शक उनके किरदार की यात्रा और फिल्म के संदेश से जुड़ेंगे. दर्शन ने कहा, “कुछ कहानियां सिर्फ सुनाने के लिए नहीं, बल्कि महसूस करने के लिए होती हैं. दर्शकों को यह फिल्म पसंद आएगी.”

अनुपम खेर, पल्लवी जोशी, मिथुन चक्रवर्ती और पुनीत इस्सर जैसे एक्टर्स के साथ काम करने के बारे में दर्शन ने कहा, “इन दिग्गजों के साथ स्क्रीन शेयर करना मेरे लिए प्रेरणादायक और सम्मान की बात है.”

फिल्म का निर्देशन विवेक रंजन अग्निहोत्री ने किया है और इसे अभिषेक अग्रवाल ने प्रोड्यूस किया है. यह विवेक रंजन की ‘फाइल्स’ फ्रेंचाइजी की तीसरी और अंतिम कड़ी है, जो ‘द ताशकंद फाइल्स’ और ‘द कश्मीर फाइल्स’ के बाद सिनेमाघरों में आ रही है.

फिल्म डायरेक्ट एक्शन डे और नोआखाली दंगों जैसे अविभाजित बंगाल के सांप्रदायिक दंगों की घटनाओं पर आधारित है.

(इनपुट एजेंसी)

संबंधित खबरे

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.