संगीत रियलिटी शो ‘इंडियन आइडल 9’ में इस बार आपको एक से एक महारथी मिलेंगे। लेकिन अरुणाचल प्रदेश से आए तुपन सेरिंग नाम के इस शख्स ने अपनी आवाज़ से न सिर्फ सोनू निगम, अनु मलिक को चौंका दिया बल्कि सराह खान के रौंगटे तक खड़े हो गए।
अपनी आवाज़ के जादू से लोगों को प्रभावित करने वाले तुपन सेरिंग एक हादसे एक गंभीर हादसा हुआ था। पांच वर्ष की उम्र में करंट लगने के कारण उन्हे दोनो हाथ गंवाने पड़ें। बावजूद इसके तुपन ने हिम्मत नहीं हारी और अपनी मेहनत के दम पर इंडियन आइडल के कंटेस्टेंट बने।
लोगों के लिये प्रेरणा बने तुपन से न सिर्फ इंडियन आइडल के जज प्रभावित हुए बल्कि दुनिया में क्रिकेट के मसिहा के नाम से मशहूर मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर तुपन सेरिंग से इतने ज़्यादा इंस्पायर हुए हैं कि उन्होंने तुपन के लिये ट्विट करते हुए लिखा है ” आप बेहद खास है। चुनौतियों के बावजूद भी आश्चर्यजनक रूप से सकारात्मक है। सच कहूं तो आप वास्तव में प्रेरणादायक है…संघर्ष के लिये और अधिक शक्ति :)” यह भी पढ़ें:
This guy is special. He is amazingly positive despite his challenges. Truly inspiring… More power to you 🙂 #ThuptenTsering #IndianIdol pic.twitter.com/snxDTvSVQR
— sachin tendulkar (@sachin_rt) December 24, 2016
कुछ इसी तरह की कहानी इंडियन आइडल की अगली प्रतिभागी भारती गुप्ता की है। भारती उत्तर प्रदेश के ज़िले गाज़ियाबाद से है। भारती ने “दिल है छोटा सा” गाने को बिल्कुल ही नए अंदाज़ में गाया। भारती के पेरेंट्स मूक-बधिर है न तो वे सुन सकते हैं न ही बोल सकते हैं।
भारती की ने अपनी अावाज़ जजेस के दिलों पर ऐसी छाप छोड़ी की वे उन्हें सेलेक्ट करने से मना न कर सकें। भारती ने बताया कि वह इंडियन आइडल देखते हुए बड़ी हुई है और उन्हे इसी से प्रेरणा मिली है। लेकिन साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि वे एक ऐसे प्रोफेशन में है कि चाहकर भी मेरे पेरेंट्स मेरी आवाज नहीं सुन सकते।
बहरहाल जो भी हो अरुणाचल प्रदेश के तुपेन और उत्तर प्रदेश की भारती से युवाओं को काफी प्रेरणा मिलेगी। साथ ही इस बार इंडियन आइडल में कंटेस्टेंट का धमाल भी देखने लायक होगा।
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.