41 की उम्र में भारती सिंह ने दिया दूसरे बेटे को जन्म, 'गोला' को मिला नन्हा भाई, कपल की अधूरी रही ये ख्वाहिश

कॉमेडियन भारती ने दूसरे बेटे को जन्म दिया है. मां और बेटा दोनों स्वस्थ हैं. हालांकि एक बार फिर इस कपल की ये ख्वाहिश अधूरी रह गई है.

Published date india.com Published: December 19, 2025 1:48 PM IST
bharti singh second baby boy born wish of the couple remained unfulfilled
bharti singh second baby boy born wish of the couple remained unfulfilled

कॉमेडियन भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया दूसरे बच्चे के पैरेंट्स बन गए हैं. दोनों के घर फिर किलकारियां गूंजी हैं. जैसे ही इस कपल ने ये खुशखबरी सुनाई सेलेब्स की बधाईयों का तांता लग गया. 19 दिसंबर को भारती ने दूसरे बेटे को जन्म दिया. दरअसल, वो टीवी शो लाफ्टर शेफ की शूटिंग में बिजी थी. इस दौरान उनका वॉटर बैग बर्स्ट हो गया जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया. जहां उन्होंने अपने लाल को जन्म दिया. कपल के घर एक बार फिर जश्न का माहौल है. हालांकि इनकी बेटी वाली ख्वाहिश जरूर अधूरी रह गई है. भारती ने अपने कई इंटव्यूज़ में कहा था कि उन्हें एक बेटी चाहिए. यही नहीं उन्होंने लोगों से भी कहा था कि भगवान से प्रेयर करो कि इस बार में बेटी दे दें. खैर, कपल की ये इच्छा जरूर अधूरी रह गई हो लेकिन वो अपने दो बेटे पाकर बहुत खुश हैं.

पहला बेटा है गोला
भारती सिंह ने साल 2022 में अपने पहले बेटे गोला को जन्म दिया था. जिसका असली नाम लक्ष्य है. गोला के जन्म के बाद भारती ने कई बार कहा था कि वो चाहती हैं कि अब उनके घर गोली हो. लेकिन इस बार फिर उन्हें बेटा हुआ है.

भारती सिंह का मातृत्व का अनुभव

कॉमेडियन ने कई इंटरव्यूज़ में इस बात को माना कि मां बनना उनके लिए सबसे खूबसूरत एहसास है. जब भारती ने दूसरी बार मां बनने की खुशखबरी को फैंस से साथ शेयर किया तो वो भावुक हो गए.

41 की उम्र में बनी मां

भारती सिंह 41 साल की हो चुकी हैं. ये उनका दूसरा बेटा है. एक इंटरव्यू में कॉमेडियन ने कहा था कि इस उम्र में मां बनना आसान नहीं होता. लेकिन उन्होंने अपनी प्रेग्नेंसी को पूरी पॉजिटिविटी के साथ अपनाया. उनके पति हर्ष लिंबाचिया की बात करें तो वो भी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और अपने परिवार की तस्वीरें और वीडियोज़ फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं. दूसरे बेबी के बर्थ से वो बहुत खुश नज़र आ रहे हैं. जैसे ही भारती के मां बनने की बात इंडस्ट्री में फैली सेलेब्स के साथ आमजन ने उन्हें बधाईयां देनी शुरू कर दी. फैंस भारती को ‘सुपरमॉम’ कहकर बधाई दे रहे हैं.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

जुड़वां बच्चे

हर्ष लिंबाचिया ने अपने एक व्लॉग में मस्ती करते हुए कहा था कि भारती जुड़वां बच्चों की मां बनने वाली हैं. हालांकि कुछ लोगों ने इसे सीरियसली ले लिया था. हालांकि बाद में उन्होंने क्लियर कर दिया कि वो मजाक कर रहे थे. फिलहाल ये पैरेंट्स अपने दोनों बच्चों की खुशी को एन्जॉय कर रहे हैं.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.