'कैसे भी करके मुझे चुनाव लड़वाईए', पवन सिंह ने अपनी पत्नी पर लगाए गंभीर आरोप...बोले- डेढ़ घंटा मेरे फ्लैट पर..

Pawan Singh Wife Jyoti Singh: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के पावर स्टार पवन सिंह इस समय अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ दोनों को लेकर सुर्खियों में हैं.

Published date india.com Published: October 7, 2025 9:47 AM IST
bhojpuri actor pawan singh put serious alligation on his wife jyoti singh said she was demanding to fight a election
bhojpuri actor pawan singh put serious alligation on his wife jyoti singh said she was demanding to fight a election

Pawan Singh Wife Jyoti Singh: पवन सिंह जहां वह चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ पत्नी ज्योति सिंह के साथ उनके रिश्ते में लगातार तनाव बना हुआ है. इसी बीच सोमवार को उन्होंने अपने ऊपर लगे आरोपों और फैलाई जा रही अफवाहों का जवाब दिया है.

उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक लंबा पोस्ट लिखकर अपनी पत्नी को संबोधित करते हुए कहा कि जनता मेरे लिए भगवान है, मैं उनकी भावनाओं को ठेस नहीं पहुंचा सकता.

पवन सिंह ने पोस्ट में लिखा, “मैं अपने जीवन में एक ही बात जानता हूं कि जनता मेरे लिए भगवान है. क्या मैं आप सब के जनभावना को ठेस पहुंचाऊंगा, जिनके बदौलत मैं यहां तक पहुंचा.”

अपनी पत्नी ज्योति सिंह को संबोधित करते हुए उन्होंने आगे लिखा, “क्या यह सच नहीं है कि कल सुबह आप मेरे सोसाइटी में आई तो मैंने ससम्मान आपको अपने घर पे बुलाया और करीब 1:30 घंटे हमलोगों की वार्तालाप हुई. आपके द्वारा बस एक ही रट की मुझे चुनाव लड़वाइये कैसे भी, जो की मेरे बस का नहीं.”

View this post on Instagram

A post shared by Pawan Singh (@singhpawan999)

पवन सिंह ने आगे लिखा, “समाज में भ्रम फैलाया गया कि मैंने पुलिस बुलाई, जबकि सच्चाई यह है कि पुलिस सुबह से वहां इसलिए मौजूद थी ताकि जो भी हो उनकी उपस्थिति में हो, कहीं भी आपके साथ आए लोगों द्वारा या किसी और के द्वारा कोई अनहोनी ना हो.”

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

बता दें कि रविवार को ज्योति सिंह पवन सिंह से मिलने लखनऊ में लूलू मॉल के पास स्थित उनके सेलिब्रिटी गार्डन आवास पहुंचीं.

ज्योति सिंह ने इसका एक वीडियो शेयर कर इस बात की जानकारी फैंस को दी थी. ज्योति सिंह ने कहा था, “नमस्ते, हम पवन जी के घर पर आ चुके हैं. आप लोगों के कहने पर हम यहां आए थे, लेकिन पवन जी ने पहले ही थाने से पुलिस बुला ली. आपके कहने पर ही हम यहां आए थे, आपने कहा था कि आप जाइए, हम देखते हैं कि कौन आपको निकालता है. आप उनकी पत्नी हैं. हम इसलिए यहां आए थे, और देखिए, पुलिस हमें थाने ले जा रही है. अब आप लोग फैसला कीजिए, आप जनता हैं, आप लोग फैसला कीजिए कि हमें न्याय कैसे मिलेगा.”

View this post on Instagram

A post shared by Pawan Singh (@singhpawan999)

इस वीडियो में ज्योति सिंह पुलिस से यह भी पूछती दिखीं कि उन्हें किस वजह से घर से ले जाया जा रहा है. इस दौरान मौके पर मौजूद महिला पुलिस बताती हैं कि दोनों का केस अभी कोर्ट में है, इसलिए अभी उनका यहां आना सही नहीं है.

(इनपुट एजेंसी)

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.