New Bhojpuri Song: अक्षरा सिंह का फुल ऑन स्वैग! जिम में अपने नए गाने की बीट पर खूब किया डांस

Bhojpuri Actress Akshara Singh New Song Chumma Lela Ae Raja Ji: भोजपुरी एक्ट्रेस और सिंगर अक्षरा सिंह का लेटेस्ट गाना 'चुम्मा लेला राजा जी' रिलीज़ होते ही तहलका मचा रहा है.

Published date india.com Updated: April 8, 2026 6:58 PM IST
Akshara Singh viral video, Akshara Singh gym dance, Chumma Lela Raja Ji song, Bhojpuri actress Akshara Singh, Akshara Singh Instagram reel, Bhojpuri viral news, Akshara Singh dance video, celebrity gym fun video, Akshara Singh trending, Bhojpuri entertainment news
Akshara Singh Chumma Lela Ae Raja Ji

Akshara Singh Bhojpuri Song Chumma Lela Ae Raja Ji: भोजपुरी इंडस्ट्री की पॉपुलर एक्ट्रेस Akshara Singh एक बार फिर अपने क्यूट और फन अंदाज की वजह से सोशल मीडिया पर छा गई हैं. हाल ही में उनका लेटेस्ट सॉन्ग रिलीज़ हुआ है जिसकी बीट सुनकर वो जिम में नाचने लगती हैं. अपने नए गाने ‘चुम्मा लेला राजा जी’ से अक्षरा ने सोशल मीडिया पर खूब हलचल मचा दी है. गाना रिलीज होते ही तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस के बीच इसका क्रेज लगातार बढ़ रहा है. इसके बीच अक्षरा ने इंस्टाग्राम पर एक डांस वीडियो शेयर किया, जिसमें वह गाने की बीट पर शानदार डांस मूव्स दिखाती नजर आ रही.

‘चुम्मा लेला राजा जी’ नया भोजपुरी गाना

अक्षरा सिंह के इंस्टाग्राम पोस्ट की बात करें तो वीडियो में वह जिम लुक में नजर आ रही हैं. उनके बालों की चोटी बनाई हुई है और हर डांस मूव में उनकी एनर्जी साफ झलक रही है. वीडियो में वह ‘चुम्मा लेला राजा जी’ के हर एक लाइन पर परफेक्ट डांस करती दिख रही.

पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने लिखा, ”इस बीट पर कंट्रोल करना मुश्किल है.. जिम में ही रील बना लिया… आप भी ट्राई करके देख लो.”

गाने ‘चुम्मा लेला राजा जी’ की बात करें तो यह रोमांटिक और एनर्जी से भरपूर गाना है. इसमें अक्षरा सिंह और सनम जौहर की शानदार केमिस्ट्री देखने को मिल रही है. गाने के लिरिक्स यादव राज ने लिखे हैं, जबकि म्यूजिक विनय विनायक ने कंपोज किया है. गाने का निर्देशन मोहित सरीन ने किया है.

परिणीति चोपड़ा के पति राघव चड्डा एक दिन में कितना कमाते हैं? 0

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

अक्षरा सिंह का करियर

अक्षरा सिंह का करियर भोजपुरी फिल्म और टीवी इंडस्ट्री में काफी लंबा और सफल रहा है. उनका जन्म बिहार में हुआ था और उन्होंने अभिनय की शुरुआत 2010 में फिल्म ‘सत्येमव जयते’ से की थी, जिसमें उन्होंने रवि किशन के साथ काम किया. इसके बाद 2011 में उन्होंने ‘प्राण जाए पर वचन न जाए’ में अभिनय किया. 2016 में रोमांटिक ड्रामा ‘ए बलमा बिहार वाला’ में खेसारी लाल यादव के साथ नजर आईं और 2017 में एक्शन ड्रामा ‘सत्या, तबादला’ और ‘मां तुझे सलमा’ में पवन सिंह के साथ काम किया.

अल्लू अर्जुन का ‘666’ से खास कनेक्शन! ‘अशुभ नंबर’ से क्यों है लगाव? गाड़ियों के नंबर प्लेट पर आखिर यही नंबर क्यों रखते हैं ‘पुष्पा’ स्टार? 8

सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं अक्षरा सिंह

टीवी में भी अक्षरा ने अपनी छाप छोड़ी है. 2015 में उन्होंने हिंदी टेलीविजन में ‘काला टीका’ और ‘सर्विस वाली बहू’ से शुरुआत की. इसके बाद उन्होंने ऐतिहासिक धारावाहिकों में जैसे ‘सूर्यपुत्र कर्ण’ में गांधारी और ‘पोरस’ में महारानी कादिका की भूमिका निभाई. उनकी फिल्मी यात्रा में ‘सौगंध गंगा मईया की’, ‘दिलेर’, ‘साथिया’, ‘धड़कन’, ‘सरकार राज’, ‘लव मैरिज’ और 2025 में ‘रूद्र-शक्ति’ जैसी कई फिल्में शामिल हैं. अक्षरा सिंह ‘बिग बॉस ओटीटी’ की भी कंटेस्टेंट रह चुकी हैं.

(इनुपट एजेंसी)

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.