‘राते दिया बुताके’ गाने पर आम्रपाली ने स्टेज पर लगाई आग, VIDEO वायरल

अपनी अदाओं से सबको दीवाना बनाने वाली भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे अब यूट्यूब सेंसेशन बन गई हैं

Published date india.com Updated: June 12, 2018 11:36 AM IST
‘राते दिया बुताके’ गाने पर आम्रपाली ने स्टेज पर लगाई आग, VIDEO वायरल

नई दिल्ली: अपनी अदाओं से सबको दीवाना बनाने वाली भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे अब यूट्यूब सेंसेशन बन गई हैं. उनका जलवा आज लोगों के सिर चढ़कर बोलता है. आम्रपाली को यूट्यूब पर भी लोग खूब पसंद करते हैं और उनके हर वीडियो को जमकर लाइक और शेयर करते हैं. हाल ही में आम्रपाली का एक वीडियो बहुत तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में आम्रपाली अपनी फिल्म के गाने ‘रात दीया बुताके’ पर स्टेज पर डांस कर रही हैं. पब्लिक उनके इस डांस पर जमकर झूम रही है.


आम्रपाली इस वीडियो में लहंगा चुनकी पहनकर डांस कर रही हैं और बहुत ही खूबसूरत दिख रही हैं. आम्रपाली ने इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर कर लिखा है- Raate diya butaake first time on #stage thanks for the lovely #company @pravesh_lal इस डांस में आम्रपाली के साथ भोजपुरी एक्टर भी हैं जो जमकर उनके साथ डांस कर रही हैं. आपको बता दें कि आम्रपाली को भोजपुरी जगत में करीब 4 साल हो चुके हैं और आज वह सभी की फेवरेट एक्ट्रेस है.

Another one #swagseswagat 😍

A post shared by Aamrapali 🎀 (@aamrapali1101) on

इससे पहले आम्रपाली ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर सलमान खान की फिल्म के गाने ‘स्वैग से करेंगे सबका स्वागत’ पर डांस कर उसका वीडियो पोस्ट किया था. आम्रपाली के जबरदस्त डांस मूव ने फैंस के होश उड़ा दिए. उनके फैंस को उनका यह वीडियो काफी पसंद आ रहा है.

आम्रपाली की आने वाली फिल्मों की बात करें तो वे बताती हैं कि ‘निरहुआ चलल लंदन’ रिलीज के लिए तैयार है और ‘बॉर्डर’ ईद पर रिलीज होगी. इसके अलावा, निरहुआ के साथ ‘निरहुआ हिंदुस्तानी 3’ की शूटिंग चल रही है और उसके बाद वे ‘शेर ए हिंदुस्तान’ की शूटिंग करेंगी. ईद पर सलमान खान की ‘रेस 3’ रिलीज होगी, जिसमें एक्शन की जबरदस्त डोज है. इस तरह आम्रपाली बॉलीवुड के सुल्तान से टकराएंगी.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.