Bhojpuri Holi Song Holi Khele Aawatare: मिजाज़ मस्त कर देगा गोल्डी-लवली का ये गाना

Bhojpuri Holi Song Holi Khele Aawatare: सिंगर गोल्डी यादव और एक्ट्रेस लवली काजल का मनोरंजन पूर्ण भोजपुरी होली सॉन्ग होली खेले आवातारे ऑडियंस के बीच धमाल मचाने आ गया है.

Published date india.com Published: March 13, 2024 11:23 AM IST
bhojpuri holi song Holi Khele Aawatare goldi yadav and kajal tripathi viral song
bhojpuri holi song Holi Khele Aawatare goldi yadav and kajal tripathi viral song

Bhojpuri Holi Song Holi Khele Aawatare: इन दिनों होली से पहले ही होली के हुड़दंग का आभास होने लगा है. लोग अल्बम के गीतों के माध्यम से होली के मस्ती में डूबने लगे हैं. ऐसे सिंगर गोल्डी यादव और एक्ट्रेस लवली काजल का मनोरंजन पूर्ण भोजपुरी होली सॉन्ग होली खेले आवातारे ऑडियंस के बीच धमाल मचाने आ गया है. इस गाने को बड़ी ही होली की मस्ती में डूबकर सिंगार गोल्डी यादव ने गाया है, जिसे सुनकर मिजाज मस्त हो जाता है. वही एक्ट्रेस काजल त्रिपाठी भी होली के रंग में रंगी और अबीर गुलाल से सराबोर खूब होली की मस्ती करते हुए दिख रही हैं और वह अपने पति के होली में आने की बात सुनकर काफी पसंद दिख रही हैं.

वह कैसे कैसे उनके साथ होली खेलना है. यह सोच सोचकर काफी खुश हो रही हैं और अपने सखियों से अपने पिया के आने की बात बता कर खूब नाच और झूम रही हैं. इस गाने को वर्ल्डवाइड रिकॉर्डस भोजपुरी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है. इस गाने को काफी पसंद किया जा रहा है और ऑडियंस होली से पहले ही होली की मस्ती का लुत्फ उठा रहे हैं. इस गाने की काफी सराहना की जा रही है.

इस गाने के फिल्मांकन की बात करें तो यह गाना काफी मज़ेदार फिल्माया गया है, जिसमें होली की खुमार और फगुआ का रंग देखने को मिल रहा है. काजल त्रिपाठी अपने सहेलियों से कहती है कि… ‘फोन कके देनी ह किरिया हो, डाली के रंगवा अबिरिया हो… रहिहैं जे राजा जी भिरिया हो, तबे नु भीजी शरीरिया हो… ट्रेनिया के टिकट कटावातारे, मोर पियवा दिल्ली छोड़ि के होली खेले आवातारे…’

वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत भोजपुरी होली गीत ‘होली खेले आवातारे’ के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं. इस होली गीत को सिंगर गोल्डी यादव ने मधुर आवाज गाकर सबका मन मोह लिया है. इसके वीडियो में एक्ट्रेस काजल त्रिपाठी ने अपनी मोहक अदा से सबको दीवाना बना रही है. इस गाने के पीआरओ ब्रजेश मेहर हैं. इस गाने को गीतकार आशुतोष तिवारी ने लिखा है, जबकि संगीतकार आर्या शर्मा ने मधुर संगीत दिया है. वीडियो डायरेक्टर सुनील बाबा, कोरियोग्राफर गोल्डी जायसवाल, सनी सोनकर, डीओपी गौरव राय, राजन वर्मा, एडिटर आलोक गुप्ता हैं. मिक्स व मास्टर अंकित अहीर, डीआई रोहित सिंह ने किया है. प्रोडक्शन पंकज सोनी का है. इस गाने का ऑल राइट वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है.

(इनपुट एजेंसी)

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.