'हमारे बीच लड़ाई हो सकती है बदतमीजी नहीं', भोजपुरी क्वीन मधु शर्मा ने पवन सिंह के बारे में क्यों कहा ऐसा?

मराठी, तमिल, हिंदी और भोजपुरी सिनेमा में अपनी एक्टिंग को साबित कर चुकी अभिनेत्री मधु शर्मा जाना-माना चेहरा हैं. एक बार उन्हें बेवजह पवन सिंह कंट्रोवर्सी में खींचने की कोशिश की गई थी.

Published date india.com Published: December 12, 2025 4:43 PM IST
bhojpuri queeen madhu sharma birthday controversy with pawan singh unknown facts
bhojpuri queeen madhu sharma birthday controversy with pawan singh unknown facts

भोजपुरी एक्ट्रेस मधु शर्मा ने भले ही तमिल फिल्मों से डेब्यू किया हो लेकिन आज वो भोजपुरी इंडस्ट्री का बड़ा नाम है. अपने इस करियर के सफर में उन्होंने अभिनय के लिए कई पुरस्कार भी जीते हैं. इस एक्ट्रेस के बारे में खास बात है कि उन्होंने भोजपुरी के हर बड़े स्टार के साथ गाने और फिल्में की हैं. भोजपुरी में पवन सिंह और दिनेश लाल यादव निरहुआ के साथ उनकी जोड़ी सबसे ज्यादा पसंद की जाती है. तमिल सिनेमा में भी उन्होंने 15 साल तक काम किया और बैक-टू-बैक कई हिट फिल्में दी, लेकिन अभिनेत्री कभी भी एक्टिंग को अपना पेशा नहीं बनाना चाहती थीं, बल्कि अपनी मां के कहने पर उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा.

मधु शर्मा बचपन से ही डॉक्टर या अपने घूमने-फिरने के शौक की वजह से ट्रैवलर बनने का सपना देखती थी. उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया था कि वह अपनी मां के कहने पर फिल्मों में आई थीं और उनके ही कहने पर फिल्मों के लिए फोटोशूट कराया था. अभिनेत्री ने बताया कि पहली तमिल फिल्म भी उन्हें इसी फोटोशूट के जरिए मिली थी और तब से लेकर आज तक उन्होंने कभी करियर में पीछे मुड़कर नहीं देखा.

View this post on Instagram

A post shared by Madhhu Shharma (@madhhuis)

13 दिसंबर 1984 को जोधपुर में जन्मीं मधु का फिल्मी करियर विवादों से दूर रहा है. हालांकि, एक बार पवन सिंह और अक्षरा सिंह के विवाद की वजह से उन्हें मामले पर सफाई देने के लिए सामने आना पड़ा था. अक्षरा सिंह ने मधु शर्मा का नाम लेकर पवन सिंह पर निशाना साधा था कि उन्होंने भी एक्ट्रेस के साथ बदसलूकी करने की कोशिश की थी. हालांकि, मधु ने साफ किया था कि वह और पवन सिंह दोनों अच्छे दोस्त हैं और हमारे बीच लड़ाई हो सकती है, लेकिन बदतमीजी नहीं.

अभिनेत्री के फिल्मी करियर की बात करें तो उन्हें सबसे पहले 1998 में तमिल फिल्म ‘गुरु पारवाई’ में देखा गया था, जिसके बाद उन्होंने कई बैक-टू-बैक फिल्मों में काम किया. उन्होंने 2003 में फिल्म ‘ससुरा बड़ा पैसा वाला’ से भोजपुरी सिनेमा में डेब्यू किया और ‘देवरा बड़ा सतावेला’, ‘जय मां दुर्गा’, ‘मां तुझे सलाम’, ‘भोजपुरी सिनेमा’, ‘भोजपुरी गैंगस्टर’, ‘राजा बाबू’ और ‘बादशाह’ जैसी फिल्मों में काम किया. मधु आज भी भोजपुरी सिनेमा में सक्रिय हैं.

(इनपुट एजेंसी)

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.