By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Entertainment Hindi
- Bhool Bhulaiyaa 2 Box Office Collection Cross 100 Crore World Wide Know Total Earning
कार्तिक आर्यन की फिल्म 'भूल भुलैया 2' ने लगाया कमाई का शतक, हफ्ते भर में कर डाली इतनी कमाई
Bhool Bhulaiyaa 2 Cross 100 Crore: भूल भुलैया 2 हर गुजरते दिन के साथ बॉक्स ऑफिस पर अपना जादू बिखेर रही है और फिल्म ने 100 करोड़ का आकंड़ा पार कर लिया है.
Bhool Bhulaiyaa 2 Cross 100 Crore: कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) और कियारा आडवाणी (Kiara Advani) की फिल्म ‘भूल भुलैया 2’ बॉक्स ऑफिस (Bhool Bhulaiyaa 2 Controversy) पर शानदार कमाई कर रही है. इस फिल्म ने 7 दिनों में 90 करोड़ से अधिक की कमाई कर ली है और लोगों पर इसका जादू अभी भी जमकर चल रहा है. वहीं आने वाले हफ्तों में फिल्म की परीक्षा है, क्योंकि इसे अक्षय की पृथ्वीराज और साथ ही आयुष्मान खुराना की ‘अनेक’ से इसकी टक्कर होनी है. ‘भूल भुलैया 2’ में कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी के अलावा तब्बू और राजपाल यादव भी हैं और इन सबकी एक्टिंग को लोग जमकर सराह रहे हैं. फिल्म ने दुनियाभर में अपना जादू चला दिया है. इस तरह भूल भुलैया 2 कार्तिक के करियर की सबसे कामयाब फिल्म बन गई है.
कार्तिक आर्यन की ‘भूल भुलैया 2’ (Bhool Bhulaiyaa 2) बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है. इस फिल्म ने अभी तक घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 92.05 करोड़ की कमाई हो चुकी है. वहीं फिल्म ने दुनियाभर में 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर बॉलीवुड फिल्मों के लिए एक नई उम्मीद जगा दी है. ये फिल्म कार्तिक आर्यन के करियर की पहले हफ्ते में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली पहली फिल्म बन गई है.
‘BHOOL BHULAIYAA 2’ WILL BE 5TH FILM TO CROSS ₹ 💯 CR IN 2022…
⭐ Feb: #GangubaiKathiawadi
⭐ March: #TheKashmirFiles
⭐ March: #RRR [dubbed in #Hindi]
⭐ April: #KGF2 [dubbed in #Hindi]
⭐ May: #BhoolBhulaiyaa2 will hit ₹ 💯 cr in Weekend 2
Nett BOC. #India biz. pic.twitter.com/TJqMiyt8mm— taran adarsh (@taran_adarsh) May 27, 2022
भूल भुलैया 2 ने ओपनिंग डे पर ही 14.11 करोड़ की कमाई के साथ अपना खाता खोला था. दूसरे दिन शनिवार को फिल्म ने 18.34 करोड़ कमाए, तीसरे दिन रविवार को 23.51 का कारोबार किया था और लगातार फिल्म कमाई करती ही जा रही है. आने वाले दिनों में ‘अनेक’ से ‘भूल भुलैया 2’ को कोई खतरा होगा यह कहना मुश्किल है. बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की ओपनिंग करीब 2 करोड़ रुपये के आसपास ही रहने की आशंका जताई जा रही है.
Also Read:
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें