Bhool Bhulaiyaa 2 BO: पहले ही वीकेंड पर फिल्म ने पार किया 50 करोड़ का आंकड़ा, कार्तिक आर्यन को ही नहीं मिला टिकट

कहा जाता है कि पश्चिम बंगाल में कॉमेडी फिल्मों को उतनी उत्सुकता से नहीं देखा जाता, कार्तिक आर्यन की फिल्म ने भी यहां कम प्रदर्शन किया है. लेकिन हॉरर फैक्टर होने की वजह से दर्शक फिल्म को देखने के लिए थिएटर्स में पहुंच रहे हैं.

Published date india.com Published: May 23, 2022 10:57 AM IST
Bhool Bhulaiyaa 2 Box Office Day 18: Kartik Aaryan Starrer is in No Mood to Slow Down, Check Latest Report
Bhool Bhulaiyaa 2 Box Office Day 18: Kartik Aaryan Starrer is in No Mood to Slow Down, Check Latest Report

Bhool Bhulaiyaa 2 Box office collection: दुनियाभर के सिनेमाघरों में इन दिनों धमाल मचा रही हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘भूल भुलैया 2’ (Bhool Bhulaiyaa 2) ने कमाई के मामले में बॉलीवुड की दूसरी फिल्मों को कहीं पीछे छोड़ दिया है. साल की सबसे बड़ी ओपनिंग वाली बॉलीवुड फिल्म ‘भूल भुलैया 2’ (Bhool Bhulaiyaa 2 Collection) में कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) और कियारा आडवाणी (Kiara Advani) मुख्य किरदार में हैं. शुक्रवार को रिलीज होने के बाद से फिल्म लगातार अच्छी कमाई कर रही है, तीसरे दिन फिल्म ने 50 करोड़ रुपए कलेक्शन का भी आकंड़ा पार कर लिया. वीकेंड पर फिल्म के कलेक्शन में जबरदस्त उछाल देखने को मिला.

बॉक्सऑफिस इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक रविवार को टिकट काउंटरों पर शानदार प्रतिक्रिया के साथ, फिल्म ने रिलीज के तीन दिनों में 50 करोड़ रुपए का आंकड़ा पार कर लिया. शुरुआती अनुमानों के अनुसार, रविवार को फिल्म ने लगभग 22-23 करोड़ का कलेक्शन किया. जिसके बाद घरेलू बॉक्स ऑफिस पर फिल्म द्वारा की गई कुल कमाई 55 से 56 करोड़ रुपए पहुंच जाती है. रिपोर्ट में यह भी बताया गया कि फिल्म को पश्चिम बंगाल में भी काफी पसंद किया जा रहा है.

कार्तिक आर्यन को ही नहीं मिला टिकट

कहा जाता है कि पश्चिम बंगाल में कॉमेडी फिल्मों को उतनी उत्सुकता से नहीं देखा जाता, कार्तिक आर्यन की फिल्म ने भी यहां कम प्रदर्शन किया है. लेकिन हॉरर फैक्टर होने की वजह से दर्शक फिल्म को देखने के लिए थिएटर्स में पहुंच रहे हैं. रविवार को, कार्तिक अपनी फिल्म देखने के लिए मुंबई के गेयटी सिनेमाघरों में गए लेकिन शो को हाउसफुल पाया. उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी खुशी साझा करते हुए कहा कि उन्हें अपने लिए टिकट नहीं मिल पाया. फिल्म क्रिटिक्स ने भी मूवी को पॉजिटिव रिस्पॉन्स दिया है और सिनेमाघरों से भी अच्छे रिजल्ट सामने आ रहे हैं.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.