अब तक नहीं देखी 'भूल भुलैया 2'? तो बस कुछ घंटों का इंतजार, इस OTT पर रिलीज होने वाली है सुपरहिट फिल्म

'भूल भुलैया 2', 2007 में रिलीज हुई फिल्म 'भूल भुलैया' का सीक्वल है, जिसमें अक्षय कुमार, विद्या बालन और शाइनी आहूजा जैसे कलाकार शामिल थे. इस फिल्म को अनीस बज्मी ने डायरेक्ट और भूषण कुमार, मुराद खेतानी और कृष्ण कुमार ने प्रॉड्यूस किया है.

Published date india.com Published: June 18, 2022 1:19 PM IST
अब तक नहीं देखी 'भूल भुलैया 2'? तो बस कुछ घंटों का इंतजार, इस OTT पर रिलीज होने वाली है सुपरहिट फिल्म

Bhool Bhulaiyaa 2: कार्तिक आर्यन की सुपरहिट फिल्म ‘भूल भुलैया 2’ सिनेमाघरों में धूम मचाने के बाद अब ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज के लिए पूरी तरह तैयार है. फिल्म कल यानी रविवार (19 जून) को ऑनलाइन दर्शकों के लिए उपलब्ध होगी. बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने कंगना रनौत की ‘धाकड़’ को पछाड़ते हुए कमाई के मामले में नए रिकॉर्ड बनाए थे. कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) को भी अपनी इस फिल्म से काफी उम्मीदें थीं, पिछली फिल्मों में भी वो अपना कमाल दिखा चुके हैं. ओटीटी पर रिलीज को लेकर ‘भूल भुलैया 2’ के फैंस काफी एक्साइटेड हैं.

बॉक्स ऑफिस पर कंगना रनौत की फिल्म ‘धाकड़’ को धराशायी करने के बाद कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी की ‘भूल भुलैया 2’ ओटीटी पर आने के लिए पूरी तरह तैयार है. 19 जून 2022 को ‘भूल भुलैया 2’ नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी. इसको लेकर कार्तिक आर्यन ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया और कहा, “‘भूल भुलैया’ का सफर अब तक पूरी तरह से शानदार रहा है. मैं बहुत रोमांचित हूं कि फिल्म ने नेटफ्लिक्स पर भी अपनी जगह बना ली है. हम नेटफ्लिक्स के साथ दुनिया भर के दर्शकों और अपने सभी फैंस का मनोरंजन करते रहेंगे.”

‘भूल भुलैया 2’, 2007 में रिलीज हुई फिल्म ‘भूल भुलैया’ का सीक्वल है, जिसमें अक्षय कुमार, विद्या बालन और शाइनी आहूजा जैसे कलाकार शामिल थे. इस फिल्म को अनीस बज्मी ने डायरेक्ट और भूषण कुमार, मुराद खेतानी और कृष्ण कुमार ने प्रॉड्यूस किया है. फिल्म में कार्तिक आर्यन के अलावा तब्बू और कियारा आडवाणी भी लीड रोल में हैं.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.