Video: 'आमी जे तोमार' पर डांस करते हुए गिरीं Vidya Balan, कमबैक देख रह जाएंगे दंग

Vidya Balan falls on stage: भूल भुलैया 3 में विद्दा बालन और माधुरी दीक्षित की कांटे की टक्कर देखने को मिलने वाली है. सोशल मीडिया पर दोनों की परफॉरमेंस का वीडियो वायरल हो रहा है.

Published date india.com Published: October 26, 2024 10:55 AM IST
email india.com By Anu Singh email india.com | Edited by Anu Singh email india.com
Video: 'आमी जे तोमार' पर डांस करते हुए गिरीं Vidya Balan, कमबैक देख रह जाएंगे दंग

Vidya Balan falls on stage: कार्तिक आर्यन की फिल्म ‘भूल भुलैया 3’ का बज लोगों के बीच खासा देखा जा सकता है. फैंस को 17 साल बाद पुरानी मंजुलिका को पर्दे पर देखने का मौका मिलने वाला है. इसके अलावा फिल्म में तृप्ति डिमरी, माधुरी दीक्षित, राजपाल यादव भी चार चांद लगाने वाले हैं. इस बीच एक इवेंट में विद्दा बालन और माधुरी दीक्षित ने ‘आमी जे तोमार’ पर

दोनों ने साथ में किया डांस

इस बार फैंस को आमी जे तोमार 3.0 में विद्या बालन और माधुरी दीक्षित की कांटे की टक्कर देखने को मिलने वाली है. फिल्म के ट्रेलर से अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस बार फिल्म में दो मंजुलिका नजर आने वाली हैं. मेकर्स फिल्म की जमकर प्रमोशन कर रहे हैं. हाल ही में आमी जे तोमार गाने की लॉन्च पर मुंबई में एक इवेंट रखा गया था. साल 2007 में इस गाने पर विद्दा बालन यादगार डांस किया था. गाने के नए वर्जन में इस बार विद्दा और माधुरी स्टेज शेयर करती नजर आ रही हैं. पर इवेंट में परफॉरमेंस के दौरान कुछ ऐसा हुआ जिसने सबकी ध्यान खींच लिया.

फैंस कर रहे विद्या बालन की तारीफ

इवेंट में परफॉरमेंस के दौरान विद्या बालन डांस करती हैं और अचानक उनका पांव साड़ी में फंस जाता है जिस कारण वो गिर जाती हैं. हालांकि इस मोमेंट में भी बड़ी ही सादगी से वो खुद को संभालती हुए डांस करना जारी रखती हैं. फैंस उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं. दोनों की इस परफॉर्मेंस ने महफील लूट ली.

सिंघम अगेन के साथ होगी टक्कर

आमी जे तोमर के नए वर्जन में श्रेया घोषाल ने अपनी आवाज दी है वहीं चिन्नी प्रकाश ने गाने को कोरियोग्राफ किया है. समीर ने इसके बोल लिखे हैं. साथ ही प्रीतम और अमाल मलिक का संगीत है. भूल भुलैया का क्लैश 1 नवंबर को रोहित शेट्टी की ‘सिंघम अगेन’ के साथ देखने को मिलने वाला है. हालांकि इस साल की सफल फिल्मों की बात करें तो दर्शकों ने हॉरर कॉमेडी देखने ज्यादा प्रीफर किया है. इस लिहाज से भूल भुलैया के हीट होने की उम्मीद की जा सकती है. ‘सिंघम अगेन’ में अजय देवगन, रणवीर सिंह, अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ, दीपिका पादुकोण और करीना कपूर जैसे स्टार्स नजर आएंगे.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.