बिग बॉस 12 का पिछला एपिसोड काफी हंगामेदार नजर आया. जसलीन ने दीपक को मिर्च खाने के लिए दी तो रोहित ने मेघा को स्पाइसी सॉस पीने के लिए दी. इसके बाद मेघा दीपक के साथ बहस करती नजर आईं. घर में बढ़ते हंगामे के बीच मेघा क्विट करने का फैसला करती हैं जिसके बाद दीपक को कैप्टन की जिम्मेदारी सौंप दी जाती है. दीपक के कैप्टन बनते ही घर में तरह-तरह बातें शुरू हो जाती हैं.
#SurbhiRana gets angry at @sreesanth36. Do you think she has a valid reason? #BB12 #BiggBoss12 pic.twitter.com/5S3X0pxij4
— COLORS (@ColorsTV) October 26, 2018
कैप्टन का पद संभालने के बाद सुरभि दीपक से कहती हैं कि उनके कैप्टन बनने के फैसले के बाद उर्वशी कुछ नाखुश नजर आईं. श्रीसंत और दीपिका करणवीर के बिहेवियर के बारे में बात करते नजर आते हैं. श्रीसंत कहते हैं कि करणवीर जैसे दिख रहे हैं वो एक नकली कैरेक्टर है और यह उनका असली रूप नहीं है. इसके बाद अनूप, दीपिका और कुछ अन्य सदस्य दीपक की बात नहीं मानने का फैसला करते हैं.
Teekhi Tobasco toh pi gayi par kya kadvi karela pi payegi, @meghadhade? Jaaniye in #BB12. #BiggBoss12 @cpplusglobal pic.twitter.com/pZIr8ZsBuA
— COLORS (@ColorsTV) October 26, 2018
इसके बाद शिवाशीष दीपक को रोमिल से पूछने के लिए कहते हैं जिसके तुरंत बाद दीपक का गुस्सा देखने को मिलता है. वहीं दीपिका उर्वशी के लिए दीपक का बर्ताव याद कर परेशान हो जाती हैं और रो पड़ती हैं. श्रीसंत, रोहित और रोमिल चर्चा करते दिखते हैं कि आखिर किसे जेल जाना चाहिए. वहीं, हमेशा मस्ती में रहने वाली जसलीन अनूप के सामने रोने लगती हैं. अनूप उन्हें हंसाने की कोशिश करते हैं लेकिन साथ में यह भी कहते हैं कि वह रोती हुई ज्यादा अच्छी सुंदर नजर आती हैं.
#JasleenMatharu ke ‘pagal’ comment pad gayi unpe bhaari. Ab unko jaana padega Kaal Kothri mein. #BB12 #BiggBoss12 pic.twitter.com/3s2QiIQh8r
— COLORS (@ColorsTV) October 26, 2018
#ShivashishMishra, #SabaKhan and @imrohitsuchanti take the names of the people they want to send to the kaal kothri. #BB12 #BiggBoss12 pic.twitter.com/Y2Uxnadtg6
— COLORS (@ColorsTV) October 26, 2018
इसके बाद घर में सबसे मुश्किल और डराने वाली घोषणा होती है. बिग बॉस काल कोठरी की सजा के लिए नॉमिनेशल के बारे में घर के सदस्यों को बताते हैं. बिग बॉस बताते हैं कि इस बार कन्फेशन रूम का दरवाजा कुछ देर के लिए खुलेगा और जो भी तीन सदस्य पहले अंदर जाएंगे वे कालकोठरी के लिए तीन लोगों का चयन करेंगे. इसके बाद सबा, शिव और रोहित कालकोठरी में पहुंचते हैं. तीनों कालकोठरी की सजा के लिए रोमिल, श्रीसंत और शिवाशीष को चुनते हैं.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.