EnglishHindi

बिग बॉस के घर में पहुंची शिल्पा की मां, कहा - मेरी बेटी को सबने मां का दर्जा दिया है, प्लीज उसे गाली मत दो

इससे पहले बिग बॉस 11 के घर में ऐसा माहौल कभी नहीं था

Published: December 7, 2017, 10:50 AM IST

पिछले कई हफ्तों से बिग बॉस के घर में आये दिन कोई न कोई नया ड्रामा देखने को मिलता रहा है. लेकिन ये हफ्ता बिग बॉस के घर में उनके कंटेस्टेंट के लिए बेहद ही खास होने जा रहा है. क्योंकि इस हफ्ते घर के अंदर मौजूद कंटेस्टेंट से उनके करीबी और परिवार वाले मिलने आ रहे हैं. घर में रिश्तेदारों की इस मौजूदगी से सभी कंटेस्टेंट का हाल देखने लायक होने जा रहा हैं. घर के अंदर होने जा रही रिश्तेदारों की इस मुलाकात से घर का हर कंटेस्टेंट इमोशनल होता दिखाई दे देगा.

कलर्स के ट्विटर हैंडल पर बिग बॉस के नए एपिसोड के 2 वीडियो शेयर किये गए हैं. एक वीडियो में दिखाई देता है सभी लोग स्टैचू तभी शिल्पा की मां घर में आकर सभी को बिना गाली दिए अच्छा खेल खेलने के लिए कहती हैं. उनके इस अंदाज को देख हर किसी की आंखों में आंसू आ जाता है.

तो वहीं दूसरे वीडियो में पुनीश के पिता की घर में एंट्री होती है. जहां वो शिल्पा और आकाश का खास धन्यवाद देते हैं. अपने पिता को देखते ही पुनीश जोर-जोर से रोने लगते हैं. पुनीश और उनके पिता का ये मिलन देख आकाश के आंखों में भी आंसू आ जाते है.

इसके अलावा घर में विकास की माता, हितेन की वाइफ और प्रियांक की गर्लफ्रेंड भी घर के अंदर उनसे मिलने के लिए पहुंचेगी. ऐसे में बिग बॉस का आनेवाला एपिसोड दर्शकों के लिए भी किसी इमोशनल रोलर कोस्टर राइड से कम नहीं होगा.

संबंधित खबरे

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.