By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Entertainment Hindi
- Bigg Boss 11 Priyank Sharma To Be Thrown Out Of The House
क्या बिग बॉस ने किया सबसे हैंडसम कंटेस्टेंट प्रियांक शर्मा को घर से बाहर?
वीकेंड के वार में कैसा होगा सलमान का अंदाज?
बिग बॉस 11 को शुरू हुए अभी एक हफ्ता भी नहीं बिता है. लेकिन घर के अंदर जिस तरह से बहस बाजी हो रही है वो काफी हैरान करने वाली है. क्योंकि कई कंटेस्टेंट पहले दिन से लड़ने पर उतारू नजर आ रहे हैं. ऐसे में अब बिग बॉस के घर से जो खबर आ रही हैं वो काफी हैरान कर देने वाली हैं. क्योंकि खबरों की माने तो बिग बॉस के इस सीजन में भी घर के अंदर हाथापाई हुई हैं. बिजनेसऑफ़सिनेमा.कॉम के मुताबिक इस सीजन के सबसे चार्मिंग कंटेस्टेंट प्रियांक शर्मा को घर से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है. क्योंकि उन्होंने घर के दूसरे मेंबर आकाश ददलानी का हाथ उठाया है.
खबर के मुताबिक आकाश और विकास के बीच काफी बहस हो रही थी. धीरे-धीरे बहस इतनी बढ़ गई कि ये दोनों एक दूसरे पर पर्सनल अटैक करने लगे. जिसके बाद प्रियांक शर्मा भी इस लड़ाई का हिस्सा बन गए और उन्होंने आकाश को लगातार दो थप्पड़ जड़ दिए. बिग बॉस के घर के अंदर किसी पर भी हाथ उठाने की इजाजत नहीं है. ऐसे में बिग बॉस ने एक्शन लेते हुए प्रियांक को घर से बाहर निकाल दिया है.
Exclusive #BiggBoss11: Not Vikas, Priyank Sharma THROWN Out Of The House!
BOC pic.twitter.com/ri5BGJ8msQ
— The Khabari (@TheKhabari2) October 7, 2017
वैसे शो शुरू होने से पहले ही सलमान ने कह दिया था कि लगता है इस बार का शो काफी अलग होने जा रहा है. और ऐसा हुआ तो इस बार लोग सलमान का बेहद ही अलग अवतार देखेंगे.
Also Read:
-
Dhurandhar 2: 'धुरंधर' ने किया मार्च पर कब्जा, अप्रैल में ये फिल्में दर्शकों का मनोरंजन करने को तैयार, Akshay Kumar की फिल्म ने बढ़ाई बेसब्री
-
Dhurandhar 2: 'धुरंधर' ने किया मार्च पर कब्जा, अप्रैल में ये फिल्में दर्शकों का मनोरंजन करने को तैयार, Akshay Kumar की फिल्म ने बढ़ाई बेसब्री
-
'अनंत काल तक तू जल अब', तनुश्री दत्ता का किस पर फूटा था गुस्सा? बोलीं- फार्महाउस के चक्कर लगाए बिना...
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें