बिग बॉस 11: टास्क जीतने वाले पुनीश और बंदगी को घरवालों ने लिया काल कोठरी में भेजने का निर्णय, आगबबूला हुआ ये कंटेस्टेंट

बिग बॉस के घर में मचा कोहराम

Published: November 30, 2017, 10:03 AM IST

बिग बॉस के घर में कल यानी 29 नवंबर के एपिसोड में एक बार फिर काफी ड्रामा देखने को मिला. लिलीपुट बनकर हिना, लव, आकाश और अर्शी मिर्ची ने जो टॉर्चर किया था उसका बदला लेने के लिए हितेन, शिल्पा, बंदगी और पुनीश दिखे. लेकिन इन चारों में पुनीश और बंदगी काफी गुस्से में नजर आए. उन्होंने लव, आकाश और हिना को काफी परेशान किया. लव और हिना के जहां बाल काट दिए वहीं आकाश के चेहरे पर गार्लिक पेस्ट लगा दिया. जिससे आकाश का चेहरा बुरी तरह से सूज गया. हालांकि अर्शी द्वारा टास्क बीच में छोड़ देने की वजह से शिल्पा, पुनीश, बंदगी और हितेन ये टास्क जीत जाते हैं.

लेकिन अब असली ड्रामा टास्क खत्म होने के बाद देखने को मिलेगा. क्योंकि इस हफ्ते घरवाले पुनीश और बंदगी का नाम जेल में जाने के लिए लेते हैं. लेकिन पुनीश घरवालों के इस फैसले को मानने से इनकार कर देता है. जिसके बाद घर के अंदर माहौल बिगड़ता दिखाई देगा. तो वहीं गुस्से में पुनीश घर की कई चीजें को भी नुकसान पहुंचता दिखाई देगा.

दरअसल आकाश के साथ हुई पुनीश की बहस के बाद कई घरवाले पुनीश और बंदगी के खिलाफ हो गए हैं. इस हफ्ते लव के साथ ये दोनों भी घर बेघर होने के लिए नॉमिनेट हैं.

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.