Bigg Boss 13: पारस हुए घर से बेघर, शहनाज ने किया अपने प्यार का इजहार 

इन सभी  बातों के बीच ये भी एक दिलचस्प बात है कि पारस को घर से बाहर जाते देख शहनाज गिल अपनी भावनाओं को नहीं रोक पाई

Published date india.com Updated: December 5, 2019 1:07 PM IST
Bigg Boss 13: पारस हुए घर से बेघर, शहनाज ने किया अपने प्यार का इजहार 
पारस छाबड़ा और शहनाज गिल-फोटो:इंस्टाग्राम 

नई दिल्ली: बिग बॉस का हर सीजन हमेशा से ही चर्चा का विषय रहा है. चल रहे सीजन 13 (Bigg Boss 13) में भी हर रोज कई तरीके का ड्रामा देखने को मिल रहा है. बीते रात बिग बॉस के घर से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है. घर में मौजूद सभी प्रतिभागियों में कुछ ऐसे प्रतिभागी हैं जिन्हें शुरू से ही इस सीजन का विजेता के रूप में देखा जा रहा है. इन नामों में एक नाम पारस छाबड़ा (Paras Chhabra) का भी है. बिग बॉस ने अपने आधिकारिक हैंडल से एक क्लिप साझा किया है जिसमें यह दिखाया जा रहा है कि पारस को घर के बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है.

ये हैं जाने-माने पोकर प्लेयर, इनकी रईसी देख मचल जाता है दुनिया के हर मर्द का मन!

View this post on Instagram

A post shared by BIGG BOSS (@biggbossofficial13_) on

बात कुछ ऐसी है कि बीते एपिसोड में बिग बॉस (Bigg Boss) ने हमेशा की तरह एक टास्क दिया और उस टास्क का संचालन पारस के हाथ में दिया गया. कहा जा रहा है कई पारस ने इस टास्क में जम कर बेईमानी की और गलत ढंग से टास्क को अंजाम दिया. हालांकि बिग बॉस के वार्निंग के बावजूद पारस ने ऐसा करना चालू रखा और अंततः बिग बॉस ने उन्हें घर से बेघर करने का फैसला लिया. अब देखना है कि इस क्लिप में कितनी सच्चाई है.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

इन सभी  बातों के बीच ये भी एक दिलचस्प बात है कि पारस को घर से बाहर जाते देख शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) अपनी भावनाओं को नहीं रोक पाई और कहा कि वो पारस से प्यार करती हैं. उनका ये इजहार यकीनन बिग बॉस को ढेरों टीआरपी इकठ्ठा करने में मदद करेगा लेकिन इस हादसे के बाद ये खेल और ट्विस्ट होता दिख रहा है.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.