Bigg Boss 14: रुबीना दिलाइक के ईशारों पर नाचेंगे सारे घरवाले, सलमान जैकलीन संग लगाएंगे ठुमके

सलमान खान के बिग बॉस हाउस में इस बार वीकेंड के वार में जैकलीन फर्नांडिस और रवीना नजर आएंगे, साथ ही घरवाले भी मस्ती करते हुए नजर आएंगे.

Published date india.com Updated: December 27, 2020 2:39 PM IST
Bigg Boss 14: रुबीना दिलाइक के ईशारों पर नाचेंगे सारे घरवाले, सलमान जैकलीन संग लगाएंगे ठुमके

सलमान खान आज अपना 55वां जन्मदिन मना रहे हैं, ऐसे में टीवी पर आना वाला उनके शो बिग बॉस में भी उनके जन्मदिन को बेहद खास तरीके से मनाया जाएगा. इस दौरान शो की रौनक बढ़ाने और सलमान के साथ मस्ती करने रवीना टंडन और जैकलीन फर्नांडिस आएंगे. इस दौरान सलमान के साथ मिलकर दोनों जमकर मस्ती करते हैं औऱ साथ ही खूब डांस करते हैं. वहीं घरवालों ने भी सलमान को स्पेशल सरप्राइज दिया.

सलमान के बर्थडे को एक्स्ट्रा स्पेशल बनाने के लिए रवीना टंडन और जैकलीन फर्नांडिस पहुंची. दोनों ने सलमान के साथ खूब मस्ती की और सलमान ने रवीना की साड़ी का पल्लू अपने मुंह में पकड़कर खूब डांस किया. सलमान खान ने जैकलीन फर्नांडिस और रवीना टंडन को खुश करने के लिए एक मिनट में 30 ठुमके लगा डाले. सलमान खान के इस अंदाज को देखकर फैंस को फिल्म ‘किक’ के देवी उर्फ डेविल की याद आ गई है.

View this post on Instagram

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

सलमान खान के जन्मदिन को स्पेशल बनाने के लिए टीवी अदाकार रुबीना दिलाइक रेडियो जॉकी बननेवाली हैं. घरवालों को हंसाने के साथ साथ रुबीना दिलाइक घरवालों एक से बढ़कर एक गाने भी सुनाएंगी और हर प्रतिभागी को एक खास गाने पर नाचने को कहेंगी. इस दौरान राखी सावंत नागिन डांस करती नजर आएंगी, वहीं निक्की भी एक गाने पर झूमती हुई नजर आएंगी.

View this post on Instagram

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

वहीं बात करें एलिमिनेशन की, तो खबर है कि इस हफ्ते कोई भी इविक्शन नहीं होने वाला है और सभी घरवाले सुरक्षित हैं. लेकिन देखना यह होगा कि आने वाले हफ्ते में कौन बेघर होता है.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.