By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Entertainment Hindi
- Bigg Boss 15 Karan Kundra Manages To Create Rift And Fight Between Pratik Sehajpal And Shamita Shetty
Bigg Boss 15: करण कुंद्रा ने लगा दी प्रतीक सहजपाल और शमिता शेट्टी में आग, जमकर भिड़े दोनों कंटेस्टेंट
Bigg Boss 15 Shamita-Pratik Fight: करण कुंद्रा ने अब शमिता, प्रतीक और निशांत को सबक सिखाने का फैसला किया है और दोनों के बीच वो आग लगाते हैं.
Bigg Boss 15 Shamita-Pratik Fight Because of Karan Kundra: बिग बॉस 15 (Bigg Boss 15) इस बार शुरुआत से जमकर धमाका हो रहा है. घर में सभी प्लेयर्स ने अपनी-अपनी गेम शुरू कर दी है. आने वाले एपिसोड में ये और भी मजेदार होने वाला है. बिग बॉस 15 में फिलहाल सभी खिलाड़ी बेसिक सामान को लेकर भी संघर्ष कर रहे हैं और ऐसे में ‘जंगलवासी’ अब कुछ ऐसा करने वाले हैं जिससे बाकियों की नींद खराब होने वाली है. दरअसल ‘जंगलवासियों’ को एक टास्क के जरिए मुख्य घर में घुसने का मौका मिलेगा और इसी दौरान जमकर बहस होगी.
अपकमिंग एपिसोड में देखने को मिलेगा की ‘जंगलवासियों’ को एक टास्क के जरिए घर में घुसने का मौका मिलाएगा और इसके बाद प्रतीक सहजपाल (Pratik Sehajpal) और निशांत भट्ट (Nishant Bhat) ने टास्क मैप को चुराकर एक सीक्रेट स्थान पर रख दिया, जिसके बाद घर में बड़ी लड़ाई हो जाती है. जंगलवासी प्रतीक और शमिता के बीच लड़ाई करवाने में कामयाब होते हैं.
प्रोमो के अनुसार करण कुंद्र एक प्लानिंग के साथ आते हैं. उन्होंने जय भानुशाली (Jay Bhanushali), विशाल कोटियन (Vishal Kotiyan) और अन्य लोगों के साथ प्रतीक सहजपाल , शमिता शेट्टी (Shamita Shetty) और निशांत भट को परेशान करने का फैसला किया. उन्होंने अपना सारा सामान ले लिया और अपने बाथरूम को भी अस्त-व्यस्त कर दिया.
शमिता ने प्रतीक की बात नहीं सुनी और निर्णय तोड़कर विरोधी टीम को नक्शा देने का फैसला किया। निशांत भी शमिता से नाराज हो गए और कहा कि वह उनसे पूछे बिना अकेलेय ये निर्णय नहीं ले सकती हैं। शमिता ने बदले में प्रतीक से कहा कि अगर वह उसकी बात नहीं सुन रहे हैं, तो उन्हें भी इसकी परवाह नहीं है। वह उन्हें नक्शा देंगी। जहां इससे जंगलवासी काफी खुश हैं और शमिता-प्रतीक के बीच दरार आ गई है
Also Read:
-
घरवालों से छिपकर अब प्रेमी जोड़े नहीं कर सकेंगे शादी! क्या हैं मैरिज रजिस्ट्रेशन के नये नियम? जानिये कहां होंगे लागू
-
ऊंट का बनाया जा रहा पासपोर्ट, वजह भी चौंकाने वाली- जानिये 'Camel Passport' की क्यों पड़ी जरूरत
-
ऊंट का बनाया जा रहा पासपोर्ट, वजह भी चौंकाने वाली- जानिये 'Camel Passport' की क्यों पड़ी जरूरत
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें