Bigg Boss 16: बिग बॉस 16 के कंटेस्टेंट्स के बीच घमासान जुबानी जंग जारी है, वहीं सलमान खान भी हर वीकेंड अपने तरीके से घर के सदस्यों को समझाते रहते हैं. एक तरफ जहां कंटेस्टेंट्स बीबी हाउस के अंदर एक-दूसरे से भिड़ रहे हैं, वहीं उनके परिवार वाले शो के बाहर एक-दूसरे पर हमला बोल रहे हैं. शालीन भनोट और सुंबुल तौकीर खान के बीच टकरार के बाद अब उनके पिता का रिएक्शन सामने आया है.
सुंबुल तौकीर के पिता ने कहे अपशब्द
बिग बॉस 16 के लेटेस्ट एपिसोड में सुंबुल तौकीर के पिता ने टीवी एक्ट्रेस टीना दत्ता के लिए भद्दी शब्दावली का इस्तेमाल किया, जिसके लिए कई लोग उनकी आलोचना कर रहे हैं. सुंबुल के पिता ने उन्हें शालिन भनोट और टीना के साथ सभी संबंध तोड़ने और उन्हें उनकी ‘औकात’ दिखाने के लिए कहा. यहां तक कि उन्होंने टीना और शालीन को ‘कमीने लोग’ तक कह डाला.
शालीन भनोट के पापा को आया गुस्सा
इस बात से शालीन भनोट के पिता को गुस्सा आ गया, उन्होंने इस बात के लिए सुंबुल के पिता की अलोचना की, इसके बाद शालीन भनोट के पिता ने कहा, “क्या लोग राष्ट्रीय टेलीविजन पर इस तरह बोलते हैं? राष्ट्रीय टेलीविजन पर अन्य प्रतिभागियों के खिलाफ अनुचित आपत्तिजनक टिप्पणी करना बहुत ही खराब है! और यह और भी चौंकाने वाला है कि ये टिप्पणियां और अपशब्दों को एडिट नहीं किया गया बल्कि दिखाया गया.”
सलमान खान ने कही थी ये बात
उन्होंने आगे कहा, “सुंबुल एक वयस्क है, या तो आपको उसे शो पर नहीं भेजना चाहिए था और यदि आपके पास है तो प्रारूप के अनुसार किसी बाहरी मार्गदर्शन की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए, यह अस्वीकार्य है,”शो के वीकेंड का वार एपिसोड में, बॉलीवुड स्टार सलमान खान ने कहा था कि सुबुल, शालिन के प्रति अपनी फीलिंग्स को नहीं कंट्रोल कर सकती हैं.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.