Bigg Boss 19: तान्या मित्तल ने दिल्ली के 75 मेट्रो स्टेशन्स पर डाला 'डेरा', शो जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ने वाली

Bigg Boss 19 Finale: 7 दिसंबर को बिग बॉस का ग्रैंड फिनाले होना है. इससे पहले तान्या मित्तल के फैंस ने वोट अपील करने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. जिसे देखकर आप हैरान हो जाएंगे.

Published date india.com Published: December 6, 2025 3:17 PM IST
Bigg Boss 19 finaleTanya Mittal sets up camp at 75 metro stations in Delhi will leave no stone unturned to win the show
Bigg Boss 19 finaleTanya Mittal sets up camp at 75 metro stations in Delhi will leave no stone unturned to win the show

Bigg Boss 19 Finale: तान्या मित्तल, गौरव खन्ना, प्रणित मोरे, अमाल मलिक, फरहाना भट्ट, ये पांच कंटेस्टेंट बिग बॉस फिनाले में पहुंच चुके हैं. ऐसे में फैंस अपने चहेते कंटेस्टेंट को जीत दिलाने के लिए जी-जान लगा रहे हैं. वहीं तान्या मित्तल के फैंस की बात करें तो उन्होंने एक  दिल्ली मेट्रो स्टेशन्स पर धमाकेदार कैंपेन चला दिया है. जिसे देखकर लोग एक्साइटिड हो रहे हैं. फैंस का ये सुपर स्मार्ट आइडिया रोजाना लाखों लोगों को टारगेट कर रहा है.

क्या है कैंपेन का फॉर्मेट?
तान्या मित्तल ने फोटो के अपील के लिए दिल्ली के 75 मेट्रो स्टेशन पर कब्जा कर लिया है. उनके वीडियो और फोटोज़ हर मेट्रो स्टेशन पर डिजिटल स्क्रीन्स पर फ्लैश हो रहे हैं. जहां से हजारों की संख्या में हम मिनट लोग गुज़रते हैं.

परफेक्ट टाइमिंग्स?
फिनाले से ठीक 24 घंटे पहले इस प्रमोशन को जबरदस्त तरीके से किया जा रहा है. ये तान्या को आखिरी पुश देने के लिए है. ये बिग बॉस हिस्ट्री का सबसे बोल्ड प्रमोशनल मूव माना जा रहा है.


इंपैक्ट
तान्या मित्तल के लिए किया गया ये वोटिंग अपील सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है. लोग इसे अपने सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं. बता दें, बिग बॉस के लिए वोटिंग अपील JioCinema ऐप पर चल रही है, तो ये कैंपेन डायरेक्ट वोट्स बूस्ट कर सकता है.

तान्या की जर्नी

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

बता दें, तान्या मित्तल शो की बोल्ड और स्ट्रॉन्ग कंटेस्टेंट हैं. जो अपने कई बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर भी छाई रहीं. वहीं कैप्टेंसी टास्क्स जीते, कई झगड़ों में स्टैंड भी लिया. फिनाले में टॉप 5 में हैं, लेकिन कॉम्पिटिशन टफ है. हो सकता है कि तान्या मित्तल के इस कैंपेन आइडिया का उनको इस शो में फायदा मिले.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.