अभिनेत्री सना खान ने छोड़ी फिल्म इंडस्ट्री, अब से अल्लाह के आदेशों का पालन करेंगी

बॉलीवुड एक्ट्रेस बिग बॉस सीजन छह की कंटेस्टेंट रहीं सना खान ने फिल्म छोड़ने का फैसला किया है.

Published date india.com Updated: October 9, 2020 1:20 PM IST
अभिनेत्री सना खान ने छोड़ी फिल्म इंडस्ट्री, अब से अल्लाह के आदेशों का पालन करेंगी

बॉलीवुड एक्ट्रेस बिग बॉस सीजन छह की कंटेस्टेंट रहीं सना खान ने फिल्म छोड़ने का फैसला किया है. उन्होंने इस बात की जानकारी सोशल मीडिया पर दी. सना ने एक लंबा नोट लिखते हुए कहा- आज मैं आपसे एक अहम मोड़ पर आपसे बात कर रही हूं.

मैं सालों से शो बिज़ (फिल्म इंडस्ट्री) से गुजर रही हूं. और इस अरसे में मुझे हर तरह की शोहरत, इज्जत और दौलत अपने चाहने वालों की तरफ से नसीब हुआ जिसकी मैं शुक्रगुजार हूं. लेकिन अब कुछ दिनों से मुझे अहसास कब्जा जमाए हुए है कि इंसान का दुनिया में आने का मकसद है क्या सिर्फ वो दौलत और शोहरत कमाए. क्या इंसान को ये नहीं सोचना चाहिए कि मौत किसी भी वक्त आ सकती है. और मरने के बाद उसका क्या बनने वाला है.

इसलिए मैं आज ये एलान करती हूं कि आज से मैं अपने शो-बिज की जिंदगी छोड़कर इंसानियत की खिदमत और अपने पैदा करने वाले के हुकुम पर चलने का पक्का इरादा करती हूं. तमाम बहनों और भाइयों से दरख्वास्त है कि वो अब मुझे शो-बिज के किसी काम के लिए दावत न दें. बहुत-बहुत शुक्रिया.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.