बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान खान का शो बिग बॉस आख़िरकार आज से शुरू होने जा रहा हैं। जितना यह शो विवादित हैं उतना ही फैन्स इसके दीवाने हैं। पिछले कई दिनों से इस बात की चर्चा की जा रही थी की आख़िरकार बिग बॉस में कौन कौन से प्रतियोगी शामिल होंगे और अब यह साफ़ हो गया है की बिग बॉस में कौन शामिल होने वाले हैं।
हमारी को-वेबसाईट बॉलीवुड लाइफ के हाथ एक खास लिस्ट लगी है जिसमें बिग बोस में शामिल होने वाले 6 प्रतियोगियों का नाम है ।तो आइये जानते हैं वो 6 प्रतियोगी कौन है इस बार बिग बॉस में डबल ट्रबल करेंगे।
अमन वर्मा
अमन वर्मा एक लोकप्रिय टीवी कलाकार हैं । जब से बिग बॉस सीज़न 9 के आग़ाज़ के चर्चे शुरू हुए थे तबसे ही अमन वर्मा का नाम लिया जा रहा था । कुछ साल पहले अमन वर्मा एक कास्टिंग काउच के मामले में भी फंसे थे । एक लड़की का कास्टिंग काउच करने का आरोप इनपर लगा था। जिसकी वजह हे अमन को एक टीवी शो से भी निकला गया था देखें की बिग बॉस 9 में अमन क्या डबल ट्रबल करते हैं।
रूपल त्यागी
Add India.com as a Preferred Source
रूपल जी टीवी के सिरिअल सपने सुहाने लड़कपन के से जानी जाती हैं । अपने को स्टार अंकित गेरा को किस करने को लेकर रूपल काफ़ी समय तक सुर्ख़ियों में बनी रहीं । 26 साल की रूपल आखरी बार झलक दिखलाजा के सेट पर डांस करते हुए दिखी थी। अब देखना ये है की बिग बॉस 9 में यह कितना धमाल मचाती हैं।
अंकित गेरा
जैसे कहा गया है वैसे इस बार का बिग बॉस वाकई डबल ट्रबल है । जी हाँ क्योंकि इस सीज़न में रूपल के साथ उनके एक्स बॉयफ्रेंड अंकित गेरा भी होंगे । कथित तौर पर अंकित ने रूपल को डबल क्रॉस किया था और उसके बाद रूपल ने कहा था की अब अगर अंकित उनसे बात करेंगे तो वह उन्हें थप्पड़ मारेंगी। अब इन दोनों के बिच क्या क्या डबल ट्रबल होगा वह वाकई काबिले गौर होगा ।
सुयश राय और किश्वर मर्चंट
एकता कपूर के टीवी सेरियल की टीवी स्टार सुयश राय और किश्वर मर्चंट को एक साथ आपने कई जगहों पर देखा होगा। लेकिन यह हॉट कपल अब बिग बॉस में भी होगा । अब देखना है की कैसे यह अपने फैन्स का दिल लुभाते हैं।
रोशेल मारिया राव
मिस इंडिया 2012 रोशेल मारिया राव भी बिगबॉस सीज़न 9 में अपनी अदाओं का जलवा बिखेंरेंगी। रोशेल आईपीएल की होस्ट भी रहे चुकी हैं। फियर फैक्टर, खतरों के खिलाडी, डर का ब्लोकबस्टर जैसे कई खतरनाक शोज में रोशेल को देखा गया है । रोशेल बाकि प्रतियोगियों के लिए वाकई खतरा साबित हो सकती हैं।
इनके अलावा दिगंगना सुर्यवंशी, अक वीर और टीवी एक्टर विकास भल्ला भी इस शो में शामिल हो सकते हैं।
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.