Shocking! बिग बॉस घर में है भूत

इस रियलिटी शो के crew members ने इस बात को कबूल किया है की उन्होंने कई बार घर के कोने में किसी महिला को खड़े देखा है

Written by: Neha Singh
Published: September 27, 2015, 5:41 PM IST

बिग बॉस सीजन 9 जल्द ही शुरू होने वाला है। लोगों ने अटकलें लगाना शुरू कर दिया है की आखिर कौन होंगे वो सेलेब्स जो इस साल बिग बॉस के घर में धमाल मचाएंगे। सभी जानते हैं की इस कंट्रोवर्शल शो में जाकर पब्लिसिटी हर कोई पाना चाहता है लेकिन अब ऐसी ख़बर सामने आई है जिसके बाद शायद कुछ सेलेब्स इस शो में जाने का ख्याल भी अपने मन में नहीं लायेंगे।

REVEALED! बिग बॉस घर में होता है सेक्स, रॉ फुटेज में सब रिकॉर्ड

सुनने में आया है की बिग बॉस का घर भुतिया है। जी हाँ बिग बॉस के घर में भूत है। लोनावाला में स्थित बिग बॉस का आलिशान बंगला, जिसमें लाखों का इंटीरियर किया जाता है हर साल वो भुतिया है। इस रियलिटी शो के crew members ने इस बात को कबूल किया है की उन्होंने कई बार घर के कोने में किसी महिला को खड़े देखा है। इसके अलावा बिग बॉस घर के प्रतियोगियों ने भी कुछ असाधारण गतिविधियों को महसूस किया है। कई लोगों ने किसी महिला की परछाई भी देखि है।

Shocking! बिग बॉस घर में मिलती है शराब

इन सबके अलावा पिछले साल बिग बॉस प्रतियोगी सोनाली राउत ने भी कहा था की उन्हें बिग बॉस घर में कुछ अजीब महसूस होता है। उन्हें किसी की मौजूदगी महसूस होती है। सोनाली को कई जगहों पर ठंड लगती है। (ऐसा कहा जाता है की जहाँ बुरी आत्मा होती है वहां ठंड लगने लगती है) ।

अब ये सुनकर तो यही लगता है की बिग बॉस घर में जरूर कुछ न कुछ गड़बड़ है। ज़रा सोचिये अगर कभी भूत कैमरे में कैद हो गया तो क्या होगा। और कुछ हो ना हो लेकिन बिग बॉस की TRP जरूर हाई हो जाएगी।

संबंधित खबरे

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.