Bigg Boss कंटेस्टेंट माहिरा शर्मा पर नकली सर्ट‍िफ‍िकेट बनाने का आरोप, फैन्स बोले- उम्मीद नहीं थी

Bigg Boss 13 की कंटेस्टेंट रही Mahira Sharma एक बार फिर चर्चा में हैं.

Published date india.com Updated: February 24, 2020 5:13 PM IST
Bigg Boss contestants mahira sharma made fake certificate of dadasaheb-phalke award paras chabbra
mahira sharma

Bigg Boss 13 की कंटेस्टेंट रही Mahira Sharma एक बार फिर चर्चा में हैं. चर्चा की वजह इस एक्ट्रेस की एक हरकत है. सोशल मीडिया पर Mahira Sharma ने Dadasaheb Phalke International Film Festival अवार्ड मिलने की झूठी खबर फैला दी. एक्ट्रेस ने कहा कि उसे बिग बॉस के घर में रहने वाले सबसे फैशनदार यानी most fashionable होने का दादासाहेब फाल्के इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल का अवार्ड मिला है. माहिरा ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर इस अवार्ड का फर्जी सर्टिफिकेट पोस्ट कर दिया. इसके बाद इस अवार्ड के आयोजकों ने एक आधिकारिक बयान जारी कर एक्ट्रेस की इस हरकत को अनैतिक और अपमानजनक बताया है.

Mahira sharma 1

Mahira sharma 10

Mahira sharma 2

आयोजकों ने कहा है कि माहिरा ने इस समारोह में शिरकत किया था लेकिन उसे कोई अवार्ड नहीं दिया गया. उसने सस्ती लोकप्रियता के लिए ऐसी हरकत की है. Dadasaheb Phalke International Film Festival एक सम्मानित अवार्ड है. माहिरा शर्मा ने 20 फरवरी को अपने इंस्टाग्राम पर इस अवार्ड का फर्जी सर्टिफिकेट डाला था. इसके बाद से माहिरा लगातार ट्रेल हो रही है. हालांकि बाद में एक्ट्रेस ने इस पोस्ट को हटा लिया. वैसे हम तो यही कहेंगे कि माहिरा तुम ऐसे ही बहुत खूबसूरत हो और वाकई स्टाइलिस कपड़े पहनती हो. तुम्हें ऐसा फर्जीवाड़ा नहीं करना चाहिए था.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.