Bigg Boss कंटेस्टेंट लोकेश कुमारी करेंगी Dating in the dark, देखिए कैसे कर रही हैं फ्लर्ट

बिग बॉस 11 में लोकेश शर्मा एक कॉमन मैन के तौर पर दिखाई दी थी.

Published date india.com Published: August 3, 2018 4:43 PM IST
Bigg Boss कंटेस्टेंट लोकेश कुमारी करेंगी Dating in the dark, देखिए कैसे कर रही हैं फ्लर्ट

बिग बॉस 11 में लोकेश शर्मा एक कॉमन मैन के तौर पर दिखाई दी थी. दिल्ली में बुराड़ी इलाके की रहने वाली लोकेश ने इस शो में सबका दिल जीत लिया था. सलमान खान भी उनसे काफी मजाक करते  थे. उस वक्त वो एक आम लड़की की तरह नज़र भी आती थीं. लेकिन अब वे पूरी तरह ग्लैमरस हो चुकी हैं. यही नहीं लोकेश ने अपना नाम तक बदल लिया है. जल्द ही वे एक तमिल फिल्म में भी नजर आने वाली हैं. बता दें कि लोकेश एक बार फिर से टीवी की दुनिया में धमाल मचाने आ रही है. दरअसल लोकेश एमटीवी के डेटिंग शो ‘डेटिंग इन द डार्क’ में नजर आने वाली है. इस शो का एक प्रोमो सामने आया है, जिसमें लोकेश तीन लड़कों को डेट करती हुई नजर आ रही है.

इस वीडियो में लोकेश तीन लड़कों के साथ डेट पर मस्ती करती हुईं नज़र आ रही हैं. यही नहीं लोकेश को उन लड़कों के डोले-शोले काफी पसंद आते हैं. वीडियो में लोकेश बताती हैं कि उन्हें डेट पर क्या-क्या करना पसंद है, मसलन लाइट म्यूजिक. रेड वाइन. लोकेश के नए अंदाज को देखकर लगता है कि ये शो काफी हिट होने वाला है.  24 मार्च 1991 को जन्मीं कुमारी मीन राशि की हैं. इन्हें डांसिंग, गाना गाना और यात्रा करना काफी पसंद है. ये अपनी जिंदगी में ज्यादा से ज्यादा फन करना चाहती हैं.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

बॉलीवुड और मनोरंजन जगत की ताजा ख़बरें जानने के लिए जुड़े रहें  India.com के साथ.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.