
Shilpi Singh
शिव की नगर बनारस से निकलकर सपनो की दुनिया में आई हूं....शिल्पी सिंह बनारस वो शहर जो अपनी भड़ी,गंगा और कमाल के खाने के लिए जाना जाता है. 2009 में ... और पढ़ें
‘बिग बॉस ओटीटी 3’ फेम अदनान शेख अपने पर्सनल लाइफ को लेकर अक्सर चर्चा में रहते हैं, आपको बता दें अदनान शेख सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और डांसर हैं. सोशल मीडिया पर वह ज्यादातर कॉमेडी वीडियो पोस्ट करते हैं, जिसे काफी पसंद किया जाता है. इसके अलावा वह ब्रांड एंडोर्समेंट और मॉडलिंग भी करते हैं, आपको बता दें अदनान ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ से पहले MTV के ‘एस ऑफ स्पेस 2′ के रनरअप रह चुके हैं और ’07 फिटनेस’ जिम ओनर भी हैं. ऐसे में अब उनका एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें उन्होंने अपने धर्म में चार शादियों पर अपनी राय रखी है और इसे हर तरह से सही बताया है.
अदनान ने अपने धर्म में चार शादियों पर बात करते हुए एक पाॉडकास्ट में कहा है कि ‘चार शादी के साथ-साथ उसके हकूक (अधिकार) भी है और उसको सबको समान अधिकार के साथ रखना है. विधवा महिलाएं तलाक शुदा महिलाओं के साथ दो ही चीज होती है. या तो वो शादी करके इज्जदार जिंदगी में रहे और उसके साथ एक नाम जुड़े या तो वो पब्लिक पॉपर्टी बन जाए, क्या बेहतर है.’
अदनान ने इसके बाद अपने वीडियो में कहा कि ‘जो समाज है मैं उनसे ये पूछना चाहता हूं कि 30 प्रतिशत महिलाएं अगर बच रही है और शादी अगर कोई करे तो उसे आपको दिक्कत है. अगर वो पब्लिक पॉपर्टी बन जाए और लोग उसका फायदा उठाए वो तुम्हे चलेगा. वो 30 प्रतिशत में तुम्हारी मां या बहन हो सकती है. तो तुम क्या चाहोगे कि वो शादी करके एक अच्छी जिंदगी में रहें कोई उसकी जिम्मेदारी ले और उसके साथ खड़े रहे मरते दम तक या फिर तुम ये चाहोगे कि कोई आए औऱ उसका गलत इस्तेमाल करे’.
सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ फेम अदनान शेख ने 24 सितंबर 2024 को अपनी लॉन्ग-टाइम गर्लफ्रेंड आयशा (पूर्व में रिद्धि जाधव) के साथ निकाह किया है. अदनान की शादी उनके और उनकी पत्नी के अलग-अलग धर्मों की वजह से चर्चा और विवादों में रही थी. हालांकि ये कपल अपनी जिंदगी में खुश है औऱ हाल ही में अपने बेटे का पहला जन्मदिन मनाया था.
अदनान ने ‘फिल्मीज्ञान’ के साथ एक इंटरव्यू में जबरन धर्म परिवर्तन पर अपनी बात रखते हुए कहा था कि ‘ उनकी पत्नी ने शादी से काफी पहले अपनी मर्ज़ी से इस्लाम अपनाया था और इस बात पर ज़ोर दिया कि भारत में किसी को भी धर्म बदलने के लिए मजबूर नहीं किया जा सकता. इसके अलावा, उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी पत्नी का चेहरा न दिखाने के अपने फैसले का बचाव करते हुए अपने ‘Adnaan07′ YouTube चैनल पर कहा कि वह उनकी “अमानत” (धरोहर) हैं और वह अपनी निजी ज़िंदगी को इंटरनेट की नेगेटिविटी से बचाकर रखना चाहते हैं’
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.