Divya Agarwal ने बताया आखिर कब करेंगी बॉयफ्रेंड वरुण सूद संग शादी, कहा- 'ये एक बड़ी जिम्मेदारी है...'

Divya Agarwal Open Up About Wedding Plans: बिग बॉस ओटीटी विनर दिव्या अग्रवाल ने वरुण सूद के साथ शादी की बात को लेकर कही ये बातें.

Published date india.com Published: September 21, 2021 1:49 PM IST
Divya Agarwal on Fans Speculating Reasons For Breakup With Varun Sood: 'I Just Want...' | Exclusive
Divya Agarwal on Fans Speculating Reasons For Breakup With Varun Sood: 'I Just Want...' | Exclusive

Bigg Boss OTT Winner Divya Agarwal Open Up About Wedding Plans: रियलिटी क्वीन दिव्या अग्रवाल (Divya Agarwal) ने छोटे पर्दे के चर्चित रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ के पहले ओटीटी संस्करण (Bigg Boss OTT) की ट्रॉफी हासिल की है और लगातार चर्चा में बनी हुई हैं. इस रेस में उन्होंने 12 प्रतियोगियों को पीछे छोड़ा है. ऐसे में शो जितने के बाद अब बिग बॉस ओटीटी (Bigg Boss OTT) विनर दिव्या अग्रवाल (Divya Agarwal) ने अपने अपने बॉयफ्रेंड वरुण सूद (Varun Sood) से शादी को लेकर अपना प्लान बताया है.

एक्ट्रेस दिव्या अग्रवाल (Divya Agarwal) ने बिग बॉस ओटीटी (Bigg Boss OTT) का खिताब जितने के बात दिव्या ने वरुण से शादी को लेकर अपना प्लान बताया है. दिव्या ने एक इंटरव्‍यू में कहा, “शादी एक बड़ी जिम्मेदारी है. हम दोनों इस बात को अच्छी तरह समझते हैं. हमें उस सवाल से दूर नहीं भागना है, लेकिन जैसे ही हम अपनी लाइफ का प्लान बना लेंगे, तभी शादी भी जल्द हो जाएगी. हमें अपने परिवारों और खुद के करियर को आगे की चीजों के लिए ध्यान में रखना होगा’.


दिव्या अग्रवाल (Divya Agarwal) ने आगे कहा कि  ‘हमने अभी तक ऐसा कोई फैसला नहीं लिया है, लेकिन जब भी यह होगा तो दोनों की सहमति से होगा और हर कोई इससे खुश होगा.” शो जीतने के बाद दिव्या ने कहा था कि वह वरुण ही थे, जिनके सपोर्ट की बदौलत दिव्या ये शो जीत सकीं. दिव्या ने कहा कि वरुण और उनकी फैमिली बेहद सपोर्टिव है’.

View this post on Instagram

A post shared by Varun Sood (@varunsood12)


दिव्या (Divya Agarwal) ने बताया कि उन्हें उनके बॉयफ्रेंड वरुण सूद (Varun Sood) ने बहुत सपोर्ट किया है. उन्होंने कहा, “वरुण का साथ मुझे आगे बढ़ने की हिम्मत देता रहा. एक समय मेरा कोई कनेक्शन नहीं था लेकिन फिर भी मैंने हिम्मत नहीं हारी. वरुण के साथ साथ मेरी फैमिली ने भी मुझे बहुत सपोर्ट किया और यही वजह है कि आज मैं इस शो की विनर हूं.” दिव्या ने बताया कि वह अपनी फैमिली के सपोर्ट से आगे और भी टीवी शोज़ में भाग लेने के लिए तैयार हैं.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.