By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Entertainment Hindi
- Bigg Boss Ott Winner Divya Agarwal To Hosts Curtain Raiser Show Ex Big Boss Contestants Will Participate Bigg Boss 15 Updates
Bigg Boss 15: Divya Agarwal करेंगी पर्दे के पीछे की मेजबानी, ये एक्स कंटेस्टेंट्स होंगे गेस्ट
Bigg Boss 15: शो का प्रीमियर नाइट कलर्स पर होगा, हाइलाइट वूट पर स्ट्रीमिंग होगी.
Entertainment News today: ‘बिग बॉस 15’ (Bigg Boss 15) शनिवार रात से शुरू हो गया है. शो के प्रतिभागियों और मेहमानों के बारे में जानने के लिए दर्शकों और उसके प्रशंसकों में उत्साह है. वहीं ‘बिग बॉस ओटीटी’ की विजेता, दिव्या अग्रवाल (Divya Agarwal) वूट सेलेक्ट पर कर्टेन-रेजर शो की मेजबानी करेंगी, जबकि अभिनेता एली गोनी, टेलीविजन अभिनेत्री पवित्रा पुनिया, पूर्व-बिग बॉस प्रतियोगी देवोलीना भट्टाचार्जी और रश्मि देसाई अतिथि के रूप में सेट की शोभा बढ़ाएंगे.
शो का प्रीमियर नाइट कलर्स पर होगा, हाइलाइट वूट पर स्ट्रीमिंग होगी और दिव्या ओटीटी प्लेटफॉर्म पर शो के कर्टेन रेजर में मेहमानों के साथ बातचीत करती नजर आएंगी.
प्रीमियर नाइट देखना दिलचस्प होगा जब कंटेस्टेंट चैनल पर सामने आएंगे. हालांकि नागपुर में शो के लॉन्च इवेंट में कुछ नामों की पुष्टि पहले ही हो चुकी थी. टेलीविजन अभिनेत्री और मॉडल डोनल बिष्ट, बिग बॉस के पूर्व प्रतियोगी असीम रियाज के भाई उमर रियाज कंफर्म कंटेस्टेंट हैं और ‘बिग बॉस ओटीटी’ के घर से शमिता शेट्टी और निशांत भट भी ‘बीबी15’ के घर में नजर आएंगे.
शो के प्रोमो और टीजर ने फैंस के बीच दिलचस्पी बढ़ा दी है. प्रतियोगी करण कुंद्रा, तेजस्वी प्रकाश, डोनल बिष्ट, प्रतीक सहजपाल, शमिता शेट्टी, अकासा सिंह, उमर रियाज, साहिल श्रॉफ, सिम्बा नागपाल, विधि पंड्या, स्प्लिट्सविला 12 फेम मीशा अय्यर और लोकप्रिय टीवी अभिनेता और रियलिटी शो होस्ट, जय भानुशाली भी घर में बिग बॉस के घर के नए सदस्य के रूप में दिखेंगे.
इनपुट-आईएएनएस
Also Read:
-
दिव्या अग्रवाल की अपने पति के साथ शेयर की ये फोटो, तलाक की सारी खबरों पर फेर दिया पानी
-
घरवालों से छिपकर अब प्रेमी जोड़े नहीं कर सकेंगे शादी! क्या हैं मैरिज रजिस्ट्रेशन के नये नियम? जानिये कहां होंगे लागू
-
'गोल्ड डिगर हैं दिव्या अग्रवाल', अपने पति के साथ नहीं रहतीं, इंफ्लुएंसर के कमेंट पर मचा बवाल! एक्ट्रेस की टीम ने लगाई लताड़
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें