Divya Agarwal ने जीती Bigg Boss OTT की ट्रॉफी, घर ले गईं इतने लाख रुपए- Photos Viral

दिव्या अग्रवाल (Divya Agarwal Wins Bigg Boss OTT Trophy) ने बिग बॉस ओटीटी के विनर का ख़िताब अपने नाम कर लिया है.

Published date india.com Published: September 19, 2021 7:21 AM IST
Divya Agarwal ने जीती Bigg Boss OTT की ट्रॉफी, घर ले गईं इतने लाख रुपए- Photos Viral
दिव्या अग्रवाल ने जीती ट्रॉफी

Bigg Boss OTT Winner Divya Agarwal: बिग बॉस ओटीटी इन दिनों खूब सुर्ख़ियों में है. करण जौहर द्वारा होस्ट किए जाने वाले इस शो को अपना विनर मिल गया है. बीती रात ‘बिग बॉस ओटीटी’ (Bigg Boss OTT) की विजेता की घोषणा कर दी गई है. सभी कंटेस्टेंट्स को मात देकर दिव्या अग्रवाल (Divya Agarwal Wins Bigg Boss OTT Trophy) ने बिग बॉस ओटीटी के विनर का ख़िताब अपने नाम कर लिया है. दिव्या को ट्रॉफी के साथ ही 25 लाख रुपये विनिंग अमाउंट भी मिला है. बताया जा रहा है कि वोटिंग के मामले में दिव्या बाकी फाइनलिस्ट से बहुत आगे थीं.

View this post on Instagram

A post shared by (@singhh.ruhan)

निशांत (Nishant) जहां फर्स्ट रनरअप रहे वहीं प्रतीक सहजपाल 25 लाख रुपए लेकर विनर बनने की रेस से खुद को बाहर कर दिया था. दिव्या ने शमिता, राकेश और निशांत को हराकर इस ट्रॉफी पर अपना कब्ज़ा जमाया है.

View this post on Instagram

A post shared by umaid (ummi) (@umaid_ummi)

राकेश बापट, जीशान खान, मिलिंद गाबा, निशांत भट्ट, प्रतीक सहजपाल, करण नाथ, शमिता शेट्टी, उर्फी जावेद, नेहा भसीन, मूस जटाना, अक्षरा सिंह, दिव्या अग्रवाल और रिद्धिमा पंडित जैसे स्टार्स इस शो के कंटेस्टेंट रहे मगर आखिर में दिव्या ने सबको धूल चटाकर विनर की ट्रॉफी अपने नाम कर ली.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.