हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हुईं बिपाशा बसु, बेटी को सीने से चिपकाए नजर आईं एक्ट्रेस- Video

Bipasha Basu Video: बिपाशा बसु ने 12 नवंबर 2022 को बेटी को जन्म दिया था और अब वो हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हो गई है.

Published date india.com Updated: November 15, 2022 3:39 PM IST
हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हुईं बिपाशा बसु, बेटी को सीने से चिपकाए नजर आईं एक्ट्रेस- Video

Bipasha Basu Video: बॉलीवुड की एक्ट्रेस बिपाशा बसु हाल ही में मां बनी हैं, बंगाली ब्यूटी ने 12 नवंबर 2022 को अपनी बेटी को जन्म दिया है और उसी दिन एक्ट्रेस ने अपनी बेटी के साथ एक प्यार सी फोटो शेयर करके अपनी बेटी के नाम का खुलासा भी किया था. बिपाशा और उनके पति करण सिंह ग्रोवर ने अपनी लाडली का नाम देवी बसु ग्रोवर रखा है. ऐसे में बेटी के जन्म के करीब 2 दिनों के बाद एक्ट्रेस मंगलवार को अस्पताल से डिस्चार्ज हो गई हैं, जिसकी पहली तस्वीरें और वीडियो सामने आए हैं. इस फोटो को देखकर कपल को फैंस लगातार बधाई दे रहे हैं. जैसा कि आप जानते हैं कि करण की ये तीसरी और बिपाशा की पहली शादी है.

सामने आए वीडियो और फोटो में बिपाशा अपने पति करण के साथ नजर आ रही हैं. बिपाशा और करण गोद में बेटी को लिए हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान उन्होंने पैपराजी को जमकर पोज भी दिए. बेटी बिपाशा की गोद में उनकी बेटी नजर आ रही है. तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि बिपाशा और करण दोनों ही काले रंग के कपड़ों में नजर आ रहे हैं.  इसके साथ ही उन्होंने पिंक रंग के बेबी क्लोथ में अपनी प्यारी बिटाया को छिपा कर रखा हुआ है.

बिपाशा बसु ने ने मां बनने से पहले एक इंटरव्यू में कहा था कि ‘प्रेग्नेंसी की शुरुआत में वह काफी परेशान रही थीं और कुछ महीनों तक वो बेहद परेशानी में रही थीं. खासकर के तीन महीनों में उन्होंने अपनी सेहत में बड़े बदलाव देखे.’ वैसे मां बनने से ठीक पहले एक्ट्रेस ने एक जबरदस्त और बोल्ड फोटोशूट करवाया था जिसने हर किसी के होश उड़ा दिए थे. आज करण औऱ बिपाशा अपनी बेटी के साथ घर पहुंच गए हैं और जाहिर सी बात है कि बासु और ग्रोवर परिवार के लिए ये एक जलसे वाला दिन है.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.