By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Entertainment Hindi
- Bipasha Basu Ramp Walk With Heavy Weight At Lakme Fashion Week People Called Moti
हेवी वेट के साथ Bipasha Basu ने किया रैंप वॉक, लोगों ने किए अजीब-अजीब कमेंट्स
Bipasha Basu Ramp Walk: बिपाशा बसु ने रविवार को लैक्मे फैशन वीक में रैंप वॉक किया. जहां कुछ लोगों ने उनके बढ़ते वेट को ट्रोल किया. वहीं कुछ लोगों ने उनके कॉन्फिडेंस की तारीफ की.
Bipasha Basu Ramp Walk At Lakme Fashion Week: मां बनने के बाद बिपाशा बसु रविवार को 11 साल बाद रैंप पर लौटीं. बढ़े हुए वेट के बावजूद उनका कॉन्फिडेंस देखने वाला था. हालांकि ट्रोलर्स ने एक्ट्रेस के वज़न के साथ कैटवॉक करने का मजाक भी उड़ाया लेकिन बिपाशा के फैंस ने उनके इस आत्मविश्वास की तारीफ की. लैक्मे फैशन वीक से बिपाशा का एक वीडियो पैपराज़ो इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया था. ट्रोलर्स ने उसपर कमेंट करते हुए लिखा- लगता है बिपाशा कैटवॉक करना भूल गई है. वहीं कुछ ने उन्हें मोटी भी कहा. बिपाशा ने फैंस ट्रोलर्स की इस हरकत से नाराज़ थे. उन्होंने ट्रोलर्स को जवाब देते हुए लिखा-बॉडी शेमिंग करना बंद करो. एक ने कमेंट किया- बिपाशा मम्मा बढ़े हुए वज़न में भी कितनी खूबसूरत लग रही हैं.
बिपाशा ने एक पोस्ट शेयर किया
बिपाशा ने रविवार रात इंस्टाग्राम पर अपना एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ‘जीवन के हर पड़ाव पर खुद से प्यार करें. अपना आत्मविश्वास बनाये रखें.” उनके पोस्ट पर कमेंट करते हुए पति और एक्टर करण सिंह ग्रोवर ने लिखा, “मैं अपनी सांसों से ज्यादा तुम्हें प्यार करता हूं.’
जन्म देना आसान नहीं होता
बिपाशा की तारीफ करते लोग थक नहीं रहे हैं. एक फैन ने लिखा- एक बच्चे को जन्म देना आसान नहीं होता. इस दौरान हमारा शरीर काफी कुछ सहता है. इसलिए आप बेहद खूबसूरत हैं.
कोई शर्मिंदगी नहीं
एक फैन ने लिखा-आप बिल्कुल प्यारी और मनमोहक लग रही हैं. सशक्त और सुंदर मां. एक प्रशंसक ने लिखा, “आपका आत्मविश्वास और साहस देखकर बहुत अच्छा लगा. सभी माताओं के पास वो मंच नहीं होता जहां जाकर वे खुद के शरीर में हुए बदलाव पर गर्व महसूस कर सके और ये दिखा सके कि उन्हें इससे किसी प्रकार की कोई शर्मिंदगी नहीं है. खूबसूरत मां आपको बधाई.
बेटी के दिल में छेद
बिपाशा और करण सिंह ग्रोवर ने अपनी शादी के छह साल बाद यानी 12 नवंबर को देवी (बेटी) का स्वागत किया. नेहा धूपिया के साथ एक शो में बिपाशा ने इस बात का खुलासा किया कि उनकी बेटी को जन्म से ही दिल में दो छेद हैं. इसके लिए उन्हें इस नन्ही बच्ची की सर्जरी भी करवानी पड़ी थी. ये बोलते हुए बिपाशा का गला भर आया.
6घंटे चला था ऑपरेशन
बिपाशा ने बातचीत में बताया था कि उनकी बेटी की ये सर्जरी 6 घंटे तक चली थी. एक्ट्रेस की इस बात से फैंस को बहुत बड़ा झटका लगा था. छेद की बात उन्हें जन्म के तीन दिन के बाद पता चली थी.
सुन्न पड़ गए थे करण सिंह ग्रोवर
बिपाशा ने बताया कि जब ये बात करण को पता चली तो वे सुन्न पड़ गए थे. हमने उसी वक्त सोच लिया था ये बात किसी को नहीं बताएंगे. देवी का धूमधाम से वेलकम करेंगे. उस वक्त हम खुश होकर भी खुश नहीं थे. वो पल बहुत भावुक कर देने वाला था.
Also Read:
-
Arijit Singh ने अचानक क्यों छोड़ दी प्लेबैक सिंगिंग? रिटायरमेंट का किया ऐलान, फैंस के लिए अब भी है एक गुडन्यूज!
-
Only Country With Three Capitals: दुनिया का इकलौता देश जिसकी है तीन राजधानी, पक्का नाम नहीं जानते होंगे आप!
-
Amrit Udyan: जल्द खुल रहा राष्ट्रपति भवन का अमृत उद्यान, कैसे मिलेगी एंट्री? यहां जानें टाइमिंग-टिकट बुकिंग का पूरा प्रॉसेस
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें