बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन का जन्म 26 अक्टूबर 1974 में हुआ था. रवीना आज 43 वर्ष की हो चुकी हैं. उन्होंने मुंबई में ही अपनी पढ़ाई की. कॉलेज में पढ़ते समय ही रवीना को अपनी पहली फिल्म का ऑफर मिल गया और उन्होंने पढ़ाई बीच में ही छोड़ दी. रवीना ने 1991 में सलमान खान के साथ फिल्म ‘पत्थर के फूल’ से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया. उनकी पहली ही फिल्म हिट साबित हुई और उन्हें फिल्मफेयर लक्स फेस ऑफ़ द इयर का अवार्ड भी मिला. रवीना ने फिर मुड़ कर कभी पीछे नहीं देखा. उनकी कई फिल्में जैसे कि ‘मोहरा’, ‘दिलवाले’, और ‘लाड़ला’ बैक टू बैक हिट हुई.
अपनी एक्टिंग के साथ-साथ रवीना टंडन अपनी बोल्डनेस के लिए भी काफी फेमस थी. अपने दौर में रवीना मर्दों की चाहत हुआ करती थी. उनका नाम लेकर बूढ़े और नौजवान आहें भरा करते थे. आज के दौर में तो हर एक्ट्रेस हॉट और बोल्ड लगती है लेकिन 90 के दशक में बोल्ड एक्ट्रेसेस की लिस्ट बेहद छोटी हुआ करती थी और इस लिस्ट में रवीना का नाम टॉप पर हुआ करता था. लोगों का दिल तोड़ते हुए रवीना ने साल 2004 में बिजनेसमैन अनिल थडानी से शादी कर अपना घर बसा लिया.
इसी साल रवीना की फिल्म ‘ मातृ’ रिलीज़ हुई थी जिसे क्रिटिक्स की तरफ से अच्छा रिव्यू मिला.
रवीना के जन्मदिन के मौके पर नज़र डालते हैं उनके उन गानों पर जिसे देख आज भी तापमान बढ़ जाता है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.