
Neha Singh
Nothing to say... more to understand ... और पढ़ें
बॉलीवुड के किंग शाहरुख़ आज 2 नवंबर 2017 को 52 वर्ष के हो चुके हैं. इन 52 सालों में से शाहरुख़ ने करीब 25 साल बॉलीवुड के नाम कर दिए. बादशाह खान अपने 25 साल के बॉलीवुड करियर में यूं तो कई हसीनाओं के साथ काम कर किया है लेकिन कुछ एक्ट्रेसेस ऐसी हैं जिनके साथ इनकी ऑन स्क्रीन केमिस्ट्री को हमेशा याद किया जाता है. इन जोड़ियों को फैन्स बार-बार देखना चाहते हैं.
शाहरुख़ खान के जन्मदिन के मौके पर नज़र डालते हैं उन 5 हसीनाओं पर जिन्होंने बादशाह के साथ मिलकर बड़े पर्दे पर जादू बिखेरा.
जूही चावला

शाहरुख़ और जूही चावला की जोड़ी हमेशा से पसंद की गयी है. शाहरुख़ ने खुद कहा है कि जूही उनके लिए काफी लकी है. दोनों को-एक्टर्स होने के साथ-साथ बहुत अच्छे दोस्त और बिजनेस पार्टनर भी हैं. दोनों ने फिल्म ‘डर’, ‘राजू बन गया जेंटल मैन’, ‘यस बॉस’, ‘डुप्लीकेट’, ‘फिर भी दिल है हिन्दुस्तानी’ और ‘भूतनाथ’ में काम किया है.
रानी मुख़र्जी

शाहरुख़ और रानी मुख़र्जी की जोड़ी भी काफी हिट मानी जाती है. दोनों एक साथ फिल्म ‘कुछ कुछ होता है’, ‘चलते चलते’, ‘कभी अलविदा ना कहना’, ‘कभी ख़ुशी कभी गम’ में एक साथ काम चुके हैं. दोनों की फिल्में हमेशा सुपर हिट रही है.
काजोल

काजोल और शाहरुख़ की जोड़ी भला कोई कैसे भूल सकता है. दोनों की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘दिलवाले दुल्हनियां ले जायेंगे’ तो 20 साल तक थिएटर में लगातार चलती रही. DDLJ के अलावा दोनों फिल्म ‘बाज़ीगर’, ‘कुछ कुछ होता है’, ‘करण अर्जुन’, ‘कभी ख़ुशी कभी ग़म’, ‘माय नेम इज खान’ में नज़र आ चुके हैं. सालों बाद दोनों रोहित शेट्टी की फिल्म ‘दिलवाले’ में भी नज़र आये थे. इस फिल्म के गाने ‘गेरुआ’ में दोनों ने फिर से अपना पुराना जादू बिखेरा.
ऐश्वर्या राय बच्चन

‘मोहब्बतें’ और ‘देवदास’ जैसी सुपरहिट फिल्म में काम कर चुके शाहरुख़ और ऐश्वर्या की जोड़ी भी काफी पॉपुलर रही. दोनों ने फिल्म ‘जोश’ में भाई-बहन का किरदार निभाया था लेकिन इसके बावजूद दोनों की रोमांटिक फिल्म को ऑडियंस ने पसंद किया.
दीपिका पादुकोण

नए दौर में शाहरुख़ की जोड़ी अगर किसी के साथ बेस्ट लगी है तो वो है दीपिका पादुकोण. दोनों एक साथ फिल्म ‘ओम शांति ओम , ‘चेन्नई एक्सप्रेस’ और ‘हैप्पी न्यू इयर’ में साथ दिख चुके हैं.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.