बॉलीवुड सुपरस्टार सुनील दत्त का जन्म 6 जून 1929 में पंजाब (अब पाकिस्तान) के झेलम जिले में हुआ था. 18 साल की उम्र में हिंदुस्तान पाकिस्तान का बंटवारा हुआ तो सुनील दत्त अपने परिवार के साथ हिंदुस्तान आ गए और हरियाणा के गांव मंडौली में जा बसे. सुनील दत्त लखनऊ भी गए और आखिर में एक्टर बनने का सपना लिए मुंबई में जा बसे. सुनील दत्त का असली नाम बलराज दत्त था लेकिन बॉलीवुड में आने के पहले उन्होंने अपना नाम बदल लिया.
1955 में मुंबई पहुंचे सुनील दत्त को कुछ सालों तक स्ट्रगल करना पड़ा. उनकी पहली फिल्म ‘रेलवे प्लेटफार्म’ से उन्हें कोई ख़ास पहचान नहीं मिली. उन्होंने कई छोटी मोटी फिल्मों में काम किया लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली. 1957 में आई फिल्म ‘मदर इंडिया’ ने उनकी ज़िन्दगी बदलकर रख दी. फिल्म तो हिट हुई ही साथ ही शूटिंग के दौरान उन्हें एक्ट्रेस नर्गिस से प्यार भी हो गया. दोनों ने बाद में शादी कर ली.
सुनील दत्त ने ‘साधना’, ‘सुजाता’, ‘मुझे जाने दो’, ‘खानदान’ और ‘पड़ोसन’ जैसी बेहतरीन फिल्में दी हैं. उन्हें आखिरी बार 2003 में आई फिल्म मुन्ना भाई एमबीबीएस में देखा गया.
साल 2005 में सुनील दत्त इस दुनिया को अलविदा कह दिया.
आज सुनील के जन्मदिन के मौके पर सुनते हैं उनके टॉप 10 गाने.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.