अंगद बेदी एक प्रसिद्ध बॉलीवुड अभिनेता और पूर्व मॉडल हैं और उन्होंने 2004 में फिल्म काया तरन से शोबिज में कदम रखा. तब से, वह F.A.L.T.U, पिंक, डियर जिंदगी, गुंजन सक्सेना और टाइगर जिंदा है जैसी कई लोकप्रिय बॉलीवुड फिल्मों का हिस्सा रहे हैं. वहीं उनके दिवगंत पिता भारतीय क्रिकेटर थे, जिन्होंने 1966 से 1979 तक भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट खेला था. हाल ही में एक इंटरव्यू में, अंगद ने साझा किया कि कैसे उनके पिता ने अंगद के एक फैसले से आहत होने के बाद एक दशक से अधिक समय तक उनसे बात नहीं की थी.
बाल कटवाने से नाराज थे अंगद के पिता
हाल ही में अंगद बेदी साइरस ब्रोचा के टॉक शो साइरस सेज़ के लेटेस्ट एपिसोड में नज़र आए थे.अपनी बातचीत के दौरान अंगद ने बताया कि कैसे उन्होंने 18 या 19 साल की उम्र में अपने बाल कटवाने का फैसला किया था. हालांकि, इससे उनके पिता को ठेस पहुंचाई. अंगद ने बताया कि वह बेदी हैं, जिन्हें गुरु नानक का प्रत्यक्ष वंशज माना जाता है और उनके पिता भी रंगीन पटका पहनते थे. इसलिए, अंगद के फैसले ने उनके पिता को परेशान कर दिया, जिन्होंने एक दशक से अधिक समय तक उनसे बात नहीं की थी.
लंबे बालों से काम नहीं मिलता- अंगद
अंगद ने बताया कि ‘वह गुस्सा नहीं थे बल्कि आहत थे और आहत होना क्रोध से भी अधिक गहरी भावना है. अंगद ने बताया कि एक व्यक्ति ने उनसे सीधे तौर पर कहा कि लंबे बाल रखने से उन्हें ज़्यादा काम नहीं मिलेगा, जिसके कारण उन्होंने अपने बाल कटवाने का फ़ैसला किया. अंगद के फ़ैसले से निराश होने के बावजूद, जब बिशन सिंह बेदी ने फ़िल्म पिंक में अंगद का अभिनय देखा, तो वे प्रभावित हुए. हालांकि वो 20 सालों तक मुझसे नाराज रहे थे.
अमिताभ ने करवाई थी सुलह
बाद में जब अंगद अभिनेता बन गए तो रिपोर्ट्स का दावा है कि अमिताभ बच्चन ही वह व्यक्ति थे जिन्होंने पिता और पुत्र के बीच सुलह कराई थी. हालांकि बेदी ने दर्शकों का दिल जीत लिया, लेकिन वह अभी भी इंडस्ट्री में अपना नाम स्थापित करने की कोशिश कर रहे हैं.
नेहा शादी पहले हो गई थी प्रेग्नेंट
2018 में नेहा और अंगद ने दिल्ली के एक गुरूद्वारे में बेहद छोटे समारोह में शादी की थी. ये कपल की कहानी भी बेहद अलग है. दरअसल पहले ये सालों तक साथ रहे, लेकिन फिर अंगज नोरा के साथ रिश्ते में आ गए और इसी बीच दोनों के अलग होने की खबरें सामने आईं और इसी बीच अंगद ने अचानक ही नेहा धूपिया से शादी कर ली थी, क्योंकि एक्ट्रेस मां बनने वाली थी. एक्ट्रेस के परिवार ने उन्हें सिर्फ शादी के लिए 72 घंटे की मोहलत दी थी, फिलहाल दोनों एक खुशहाल जिंदगी बिता रहे हैं.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.