Marlene Ahuja : 'गदर 2' की खुशियों के बीच देओल परिवार में पसरा मातम, नहीं रहीं बॉबी देओल की सासु मां

Bobby Deol mother-in-law : बॉबी देओल की शादी मर्लिन की बेटी तान्या आहूजा से 30 मई, 1996 को हुई थी. तान्या के अलावा मार्लिन के दो बच्चे हैं.

Published date india.com Published: September 4, 2023 7:33 PM IST
Marlene Ahuja : 'गदर 2' की खुशियों के बीच देओल परिवार में पसरा मातम, नहीं रहीं बॉबी देओल की सासु मां

बॉलीवुड एक्टर सनी देओल ने हाल ही में फिल्म इंडस्ट्री के सितारों के ‘गदर 2’ (Gadar) की सक्सेस पार्टी दी, लेकिन कुछ दिन बाद ही उनके घर में अब मातम पसर गया है. सनी देओल के भाई और एक्टर बॉबी देओल (Bobby Deol) की सास मर्लिन आहूजा (Marlene Ahuja) का रविवार शाम निधन हो गया. बताया जा रहा है कि वो लंबे समय से बीमार थीं. मर्लिन आहूजा के निधन से देओल फैमिली और बॉबी देओल के ससुराल में शोक की लहर दौड़ पड़ी है. बॉबी देओल की शादी मर्लिन की बेटी तान्या आहूजा से 30 मई, 1996 को हुई थी. तान्या के अलावा मार्लिन के दो बच्चे विक्रम आहूजा, मुनीषा आहूजा हैं. मर्लिन आहूजा मुंबई में रहा करती थीं.

बॉबी देओल की सासु मां मर्लिन आहूजा एक बिजनेम फैमिली से ताल्लुक रखती थीं, उनके पति देवेंद्र आहूजा सेंचुरियन बैंक के टॉप बैंकर और फाइनेंसर थे. इतना ही नहीं देवेंद्र 20वीं सेन्चूरी फाइनेंस लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर भी थे. तान्या की खुद भी एक बिजनेसवुमन थीं, यही कारण है कि बॉबी देओल की पत्नी को भी बिजनेस करने की प्रेरणा अपनी मां से ही मिली. तान्या ने मुंबई से पढ़ाई की है, साथ ही वो इंटीरियर डिजाइनर भी हैं. बॉबी देओल की पत्नी तान्या का अपना द गुड अर्थ नाम से फर्नीचर ब्रांड भी है. बॉबी देओल की अपनी पत्नी से मुलाकात फिल्म के सेट पर ही हुई थी. तान्या ने जुर्म और नन्हे जैसलमेर जैसी कई फिल्मों के लिए कॉस्ट्यूम भी डिजाइन किया है.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, मार्लीन आहूजा पिछले कुछ दिनों से लंबी बीमारी के कारण गंभीर हालत में थीं. रविवार शाम उन्होंने आखिरी सांस ली. उनके बच्चे तान्या, विक्रम आहूजा और मुनीषा आहूजा का रो-रोकर बुरा हाल है. शनिवार को पूरा परिवार बॉबी के बड़े भाई सनी देओल की फिल्म ‘गदर 2’ की सक्सेस पार्टी एन्जॉय कर रहा था, जबकि तान्या की मां बीमारी के कारण जश्न में शामिल नहीं हो सकीं. अब मर्लिन के निधन से देओल परिवार दुखी है.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.