सनी देओल देखते ही बॉबी की डर के मारे उड़ जाती थी हवाइयां, अभय देओल के साथ करते थे रूम शेयर...इस बात को लेकर..

बॉलीवुड के फेमस एक्टर बॉबी देओल ने फिल्म इंडस्ट्री में अपने 30 साल पूरे कर लिए हैं. इस मौके पर अभिनेता ने अपने बड़े भाई सनी देओल के बार में कई बातें बताई.

Published date india.com Published: October 8, 2025 9:42 AM IST
Bobby deol scared of brother sunny deol share of room with Abhay Deol interesting facts
Bobby deol scared of brother sunny deol share of room with Abhay Deol interesting facts

Bobby Deol and Sunny Deol Bonding: एक लंबे वक्त के बाद बॉबी देओल के कमबैक ने पूरी इंडस्ट्री को हिलाकर रख दिया. वो अभिनेता जो कई सालों से अपने घर में बैठा काम मिलने का इंतजार कर रहा था, ने फिल्म एनिमल में कुछ ही मिनट का धांसू किरदार निभाकर एक बार फिर साबित कर दिया कि शेर की दहाड़ अभी भी दूर तलक जाती है. इस दौरान बॉबी ने अपने फिल्मी सफर को लेकर खुद को बहुत लकी बताया और अपनी फैमिली, खासतौर पर अपनी वाइफ और फैंस के सपोर्ट का जिक्र भी किया.

उन्होंने सनी देओल से जुड़ा एक किस्सा भी शेयर किया. बॉबी देओल ने बातचीत के दौरान बचपन के दिनों को याद किया और बड़े भाई सनी देओल और छोटे भाई अभय देओल के साथ बॉन्ड के बारे में भी बात की.

बॉबी देओल ने बताया कि बचपन में उन्हें भाई सनी देओल से डर लगता था. इसकी क्या वजह है, यह भी उन्होंने शेयर किया.

View this post on Instagram

A post shared by Sunny Deol (@iamsunnydeol)

जब उनसे पूछा गया कि बचपन में भाइयों के साथ उनकी लड़ाई होती थी, तो इस पर बॉबी देओल ने कहा, “नहीं, भैया मुझसे 11 साल बड़े हैं, तो उन्होंने मुझे हमेशा एक बेटे की तरह समझा है. तो लड़ाई कभी हुई नहीं, मैं उनसे डरता था. उनका एक्सप्रेशन ऐसा रहता था, इतना डरता था, जब मैं छोटा था. बिना जाने लोग उनसे डरते रहते हैं, लेकिन वो बड़े प्यारे हैं. डर तो होता है बड़ों का हमेशा, वो डर है या सम्मान है, इसमें हम कंफ्यूज रहते हैं. यह दोनों ही होता है क्योंकि हमें सिखाया जाता है कि बड़ों की इज्जत करनी चाहिए.”

इसके साथ बॉबी देओल ने कहा कि वह बचपन में भाई अभय देओल के साथ रूम शेयर करते थे. संयुक्त परिवार में रहना ऐसा ही होता है, जब भी उनके घर में कोई मेहमान आता था तब भी पहले उनका कमरा ही मेहमानों को दिया जाता था.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

इंटरव्यू के दौरान बॉबी देओल ने बताया कि रानी मुखर्जी भी उनकी फेवरेट एक्ट्रेस की लिस्ट में शामिल हैं. उन्होंने रानी के साथ ‘बिच्छू’ और ‘बादल’ जैसी फिल्मों में काम किया है. बॉबी ने कहा कि रानी के साथ उनकी दोस्ती और काम करने का अनुभव भी बेहद खास रहा है. वहीं, ट्विंकल खन्ना भी उनके लिए खास हैं.

बॉबी ने पहली फिल्म ‘बरसात’ (1995) में ट्विंकल के साथ काम किया था, जो उनके करियर की शुरुआत भी थी. इस फिल्म के लिए बॉबी को फिल्मफेयर बेस्ट मेल डेब्यू अवॉर्ड भी मिला था.

(इनपुट एजेंसी)

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.