EnglishHindi

अर्जुन कपूर के जन्मदिन पर मलाइका अरोड़ा ने शेयर की स्टोरी, खास अंदाज में विश किया बर्थडे

मलाइका अरोड़ा ने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की है.

Published: June 26, 2020, 1:12 PM IST

नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर आज अपना 35 वां जन्मदिन मना रहे हैं. जन्मदिन के मौके पर सिनेमा जगत के सभी सेलेब्स उन्हें जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं. इसी बीच अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर और सोनम कपूर ने अपने भाई के लिए सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किए हैं. इस मौके पर अर्जुन कपूर की गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा ने भी उनके लिए अपने सोशल मीडिया पर एक स्टोरी शेयर की है. मलाइका अरोड़ा ने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की है. इस फोटो में मलाइका ,अर्जुन कपूर और एक फ्रेंड भी खड़ी है. इस फोटो के साथ मलाइका ने लिखा- बर्थडे ट्विन्स, @ समयुक्ता नायर, @ अर्जुन कपूर… इसके साथ ही उन्होंने फोटो पर कई तरह के इमोजी भी बनाए हुए हैं.

malaika arora, arjun kapoor

malaika arora, arjun kapoor

अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा अपने रिश्ते को लेकर हमेशा ही खुलकर सामने आए है. कई इवेंट्स में दोनों को साथ देखा जा चुका है. इन दोनों ने काफी समय के बाद अपने रिश्ते को सबके सामने माना. अब फैंस दोनों की शादी का इंतजार कर रहे है. वैसे तो दोनों लंबे वक्त से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं, लेकिन अपने रिश्ते का इकरार मलाइका ने पहली बार पिछले साल अर्जुन कपूर के जन्मदिन पर किया था.

मलाइका और अर्जुन के रिश्ते से पिता बोनी कपूर खुश नहीं थे. जब दो साल पहले दोनों के रिश्ते की खबर आई थी तो बोनी ने अर्जुन से कहा था कि वो मलाइका से दूर रहें. बोनी को डर था कि सलमान खान की भाभी को डेट करने के चलते अर्जुन का करियर खराब हो सकता है. वहीं सलमान खान भी इस रिश्ते को लेकर काफी नाराज थे. मलाइका की वजह से ही सलमान ने अर्जुन से दूरियां बना लीं थी.

संबंधित खबरे

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.