Bollywood Actor Comedian Asrani Dies At The Age Of 84
नहीं रहे ‘अंग्रेजों के जमाने के जेलर’... मशहूर एक्टर असरानी का 84 साल की उम्र में निधन, बॉलीवुड में शोक की लहर
Govardhan Asrani Dies: हिंदी सिनेमा के दिग्गज कॉमेडियन असरानी का 84 वर्ष की उम्र में लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया. उन्होंने कॉमिक किरदार निभाकर हिंदी सिनेमा में बड़ा योगदान दिया.
दिवाली की धूमधाम के बीच, हिंदी सिनेमा जगत से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है. दरअसल, मशहूर अभिनेता और कॉमेडी के बादशाह गोवर्धन असरानी का निधन हो गया है. बताया जा रहा है कि वो लंबे समय से बीमार चल रहे थे और इलाज के दौरान ही उनकी मौत हो गई. एक्टर के भतीजे अशोक असरानी ने इस खबर की पुष्टि की. असरानी का निधन भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के लिए बुरी खबर है. उन्होंने 5 दशकों से अधिक समय तक अपनी अदाकारी से दर्शकों को हंसाया-रुलाया है.
जयपुर में जन्में असरानी का मुंबई तक का सफर
असरानी का जन्म जयपुर, राजस्थान में हुआ था. बचपन से ही उन्हें अभिनय का शौक था और यही जुनून उन्हें मुंबई ले आया. उन्होंने पुणे के फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (FTII) से अभिनय की शिक्षा ली. इसके बाद उन्होंने 1960 के दशक में फिल्मों में कदम रखा और जल्द ही अपने अभिनय से दर्शकों का दिल जीत लिया. असरानी ने कॉमेडी, ट्रैजेडी और कैरेक्टर रोल – हर किरदार में जान डाल दी. उनका सफर संघर्षों से भरा रहा, लेकिन उन्होंने कभी हार नहीं मानी और धीरे-धीरे बॉलीवुड के सबसे भरोसेमंद कॉमेडियन बन गए.
कॉमिक रोल्स के लिए जाने जाते थे असरानी
एक्टर को आज भी दर्शक ‘शोले’ फिल्म में जेलर के आइकॉनिक किरदार के लिए याद करते हैं. उनकी टाइमिंग, बातचीत का तरीका और चेहरे के हावभाव ने मशहूर एक्टर बनाया. उन्होंने चुपके चुपके, अभिमान, गोलमाल, राजा बाबू, दिल है कि मानता नहीं, भूल भुलैया जैसी कई सूपरहिट फिल्में दीं. असरानी सिर्फ कॉमेडी तक सीमित नहीं रहे; उन्होंने गंभीर और भावनात्मक भूमिकाएं भी निभाईं, जो उनके बहुमुखी टैलेंट को दर्शाती हैं.
असरानी ने 350 से अधिक फिल्मों में काम किया
बताया जाता है कि असरानी ने लगभग 350 से अधिक फिल्मों में काम किया और भारतीय सिनेमा को अमूल्य यादें दीं. आज जब वो हमारे बीच नहीं हैं, तब भी उनके किरदार और संवाद सिनेप्रेमियों के दिलों में जिंदा रहेंगे. उनका जाना सिर्फ एक अभिनेता का खोना नहीं, बल्कि एक युग का अंत है. असरानी ने ये साबित किया कि हंसाना भी एक कला है और इसे निभाने के लिए दिल से अभिनय करना पड़ता है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.