अपनी बहन की शादी में गोविंदा से मिली थीं सुनीता, 9वीं क्लास में ही हो गया था एक्टर से प्यार

Govinda & Sunita Love Story: बॉलीवुड एक्टर गोविंदा की पत्नी सुनीता ने एक पॉडकास्ट में अपने प्रेम कहानी से लेकर शादी तक की दास्तां बताई हैं.

Published date india.com Updated: September 16, 2024 8:24 PM IST
अपनी बहन की शादी में गोविंदा से मिली थीं सुनीता, 9वीं क्लास में ही हो गया था एक्टर से प्यार

Govinda & Sunita Love Story:  बॉलीवुड में अपनी कॉमेडी टाइमिंग के लिए मशहूर एक्टर गोविंदा की पत्नी सुनीता ने बताया है कि उनकी बहन की शादी गोविंदा के मामा से हुई थी और उन्होंने गोविंदा को इसी शादी में पहली बार देखा था. इस वक्त वे 9 वीं क्लास में थीं और गोविंदा B.COM के लास्ट ईयर में थे. एक मीडिया पॉडकास्ट को दिए इंटरव्यू के दौरान सुनीता ने कहा, ‘मेरी बहन की शादी गोविंदा के मामा आनंद सिंह के साथ हुई थी. इसी शादी में पहली बार मैंने उसे देखा था’. मेरे जीजा जी ने कहा कि ‘गोविंदा बहुत ही सिंपल आदमी है, जो अपनी मां से बहुत ज्यादा प्यार करता है’. जीजा जी ने यह भी कहा कि कोई भी लड़की गोविंदा को इंप्रेस नहीं कर सकती है. मैंने सोचा कि ऐसा क्या है कि कोई भी लड़की इस लड़के को इंप्रेस नहीं कर सकती है. मैंने जीजा जी से कहा कि मैं कर सकती हूं. तब उन्होंने मुझे ऐसा करने के लिए चैंलेज दे दिया.’

Highlights

  • बॉलीवुड एक्टर गोविंदा की पत्नी ने अपने लव अफेयर और शादी के बारे में बताया.

ऐसे शुरू हुआ था लव अफेयर

बॉलीवुड एक्टर गोविंदा को पहली फिल्म ‘तन बदन’ का ऑफर आनंद ने ही दिया था. उन्होंने इस फिल्म में सुनीता को भी लीड एक्ट्रेस का रोल ऑफर किया था, हालांकि उन्होंने मना कर दिया था. इसके बाद इस रोल के लिए खुशबू सुंदर को कास्ट किया गया था. इसके बाद सुनीता ने कहा, ‘फिल्म के मुहूर्त के दिन मैं, मेरा भाई और गोविंदा एक साथ कार से जा रहे थे. भाई हम दोनों के बीच बैठा था. जब मैंने अपना हाथ हेडरेस्ट पर रखा तो मैंने वहां गोविंदा का भी हाथ देखा. मुझे एहसास हुआ कि वह मुझे छूने की कोशिश कर रहा है फिर इस तरह हमारा लव अफेयर शुरू हुआ.’

क्या है फरजाना के साथ रेखा का रिश्ता? रिलेशन में होने की उड़ी थी अफवाहें 11

18 साल की उम्र में सुनीता ने की थी गोविंदा से शादी

सुनीता ने बताया कि शादी से पहले गोविंदा और उन्होंने 3 साल तक एक दूसरे को डेट किया था. सुनीता ने कहा, ‘18 साल की उम्र में मेरी शादी गोविंदा से हो गई थी और 19 की उम्र में मैं मां बन गई थी.’ हालांकि इस दौरान उन्होंने ये भी बताया कि उनके पहले बच्चे की मौत हो गई थी, इसके बाद उन्हें एक बेटा और एक बेटी हुई.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.