By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Entertainment Hindi
- Bollywood Actress Launched Personalized Fashio Kit The Stylecracker Box Club
अब लोगों को फैशनेबल बनाएंगी आलिया भट्ट, इस नाम से लॉन्च की फैशन किट
बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट इन दिनों अपनी फिल्म गली बॉय को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं.
बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia bhatt) इन दिनों अपनी फिल्म गली बॉय (Gully Boy) को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं. हाल ही में फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया है जिसे लोग काफी पंसद कर रहे हैं. ट्रेलर देखकर लोग अभी से लोग फिल्म का इंतजार करने लगे हैं. आलिया भट्ट ने कहा कि स्टाइलिश होना बेहद जरूरी है. आलिया ने हाल ही में ‘द स्टाइलक्रैकर बॉक्स क्लब’ (‘The StyleCracker Box Club’) लॉन्च की.
इसके जरिए सेलेब्रिटी स्टाइलिस्ट की ओर से हर छह सप्ताह में एक फैशन बॉक्स ग्राहकों तक पहुंचेगा. हर बॉक्स में चार प्रॉडक्ट होंगे, जिसमें कपड़े, बैंग, फुटवेयर और एक्सेसरीज शामिल हैं. आलिया ने कहा, “मुझे लगता है कि यह बहुत अच्छा है. यह सुपर स्टाइलिस्ट है और आपको स्टाइलिंग को लेकर सोचना नहीं पड़ेगा. क्योंकि हर छह सप्ताह में एक बॉक्स आपके पास आएगा.”
View this post on Instagram#GullyBoyTrailer out in ✌️days!! 💙🤙
A post shared by Alia ✨⭐️ (@aliaabhatt) on
उन्होंने कहा, “आप हमेशा स्टाइलिश रहोगे और जिंदगी में स्टाइलिश होना बेहद जरूरी है.” ट्रेलर में आलिया भट्ट बेहद दमदार डायलॉग बोलती हुई नजर आ रही हैं. इसके अलावा रणवीर ने कहा, “जब किसी ने मुझे ‘गली बॉय’ की कहानी के बारे में बताया, तो मैंने उन्हें बताया कि यह मेरी फिल्म है. अगर कोई अन्य अभिनेता मेरी जगह इस फिल्म का हिस्सा होता तो मैं जलन से जल-भुन जाता. मैं ‘गली बॉय’ में काम करने के लिए ही पैदा हुआ हूं और मैं यह जानता था कि मैं इस किरदार को बेहतर ढंग से कैसे निभा सकता हूं.”
बॉलीवुड और मनोरंजन जगत की ताजा ख़बरें जानने के लिए जुड़े रहें India.com के साथ
Also Read:
-
सैफ अली खान या आलिया भट्ट नहीं, करीना कपूर की न्यूट्रिशनिस्ट ने बताया कौन है बॉलीवुड का सबसे फिट एक्टर
-
बॉलीवुड पर चला इस मूलांक का जादू! आलिया से कियारा तक, इन सेलिब्रिटीज ने भी चुना बेबी के जन्म के लिए ये खास नंबर
-
Numerology: आलिया भट्ट की तरह बेहद ही खूबसूरत होती है इस मूलांक की लड़कियां... हर कदम पर किस्मत देती है साथ, मिलती है बेशुमार दौलत
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें