
India.com News Desk
The India.com News Desk cover breaking stories from around the world. The desk works 24/7 to bring latest news related to national and international politics, business and education. ... और पढ़ें
मुंबई: शम्मी आंटी के नाम से मशहूर बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री शम्मी का मंगलवार सुबह निधन हो गया. वह 89 साल की थीं. शम्मी आंटी का असली नाम नर्गिस रबदी था. उन्होंने 200 फिल्मों में काम किया है. शम्मी आंटी के पिता अग्यारी में पुजारी थे.
Veteran actress Shammi popularly know as ‘Shammi aunty’ passes away at the age of 89. pic.twitter.com/dF5wnTJDQL
— ANI (@ANI) March 6, 2018
पारसी शम्मी आंटी ने कई मशहूर टीवी कार्यक्रमों में काम किया है. मसलन देख भाई देख, जबान संभाल के, श्रीमान श्रीमती, कभी ये कभी वो और फिल्मी चक्कर आदि जैसे सुपरहिट कार्यक्रमों में उन्होंने नटखट किरदार निभाया है. यही नहीं शम्मी ने लगभग 64 वर्षों तक फिल्मों में काम किया और वह ‘कुली नंबर 1’, ‘खुदा गवाह’, ‘हम’, ‘अर्थ’, ‘द बर्निंग ट्रेन’ जैसी कई फिल्मों में नजर आ चुकी हैं. आखिरी बार फराह खान और बोमन इरानी की फिल्म ‘शीरी फरहाद की तो निकल पड़ी’ में वह नजर आईं.
शम्मी आंटी की शादी फिल्म निदेशक और प्रोड्यूसर सुलतान अहमद से हुई. हालांकि 7 साल के बाद दोनों अलग हो गए. सोलो एक्ट्रेस के तौर पर शम्मी ने मलहार में काम किया, जिसके गानों को मुकेश ने अपनी आवाद दी थी.
बता दें कि शम्मी आंटी लंबे समय से बीमार थीं और मंगलवार सुबह उनका निधन हो गया. उनके जाने पर बॉलीवुड के दिग्गजों ने ट्वीट कर दुख जताया. अमिताभ बच्चन ने लिखा कि वह बेहतरीन एक्ट्रेस थीं. फिल्म इंडस्ट्री को वर्षों तक अपना योगदान देकर चली गईं. वह लंबे समय से बीमार थीं.. उम्र.. दुखद.. धीरे-धीरे सब जा रहे हैं…
T 2735 – Shammi Aunty .. prolific actress, years of contribution to the Industry, dear family friend .. passes away ..!!
A long suffered illness, age ..
Sad .. slowly slowly they all go away .. pic.twitter.com/WYvdhZqo8X— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) March 6, 2018
वहीं मशहूर फैशन डिजाइनर संदीप खोसला ने इंस्टाग्राम पर शम्मी आंटी की फोटो पोस्ट की और कैप्शन दिया कि हम आपको याद करेंगे.
One of the finest actresses shammiji passes away leaving behind her memories on celluloid! She was a darling, always smiling, we will miss her! Deepest condolences to the family 🙏 #ripshammiji #ripshammi pic.twitter.com/cliGpHx93T
— Naved Jafri (@NavedJafri_BOO) March 6, 2018
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.