By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Entertainment Hindi
- Bollywood Actress Taapsee Pannu Spoke On Restriction On Women In India
बंदिशें तोड़ने के नाम पर सिर्फ शहरी महिलाएं ही क्यों हैं तापसी पन्नू की पसंद!!
तापसी पन्नू जल्द ही अमिताभ बच्चन के साथ फिल्म बदला में नजर आएंगी.
अभिनेत्री तापसी पन्नू का कहना है कि महिलाओं के बीच प्रगतिशील सोच का जश्न मनाना जरूरी है, क्योंकि इसने उन्हें बंदिशों को तोड़ने की प्रेरणा दी है. तापसी स्नैक ब्रांड कुरकुरे की ब्रांड एंबेसडर के तौर पर अनुबंधित की गई हैं. यह ब्रांड नए टैगलाइन ‘ख्याल तो चटपटा है’ के साथ आया है, जो प्रगतिशील सोच का जश्न मनाता है. युवा भारतीय गृहिणियां प्रगतिशील सोच को पारंपरिक भारतीय परिवारों में लेकर आ रही हैं.
तापसी ने एक बयान में कहा, “भारतीय गृहिणियां अपने परिवार में और समाज में बड़े पैमाने पर प्रगतिशील बदलाव लाने की प्रभावी वाहक रही हैं. मेरा दृढ़ता से मानना है कि महिलाओं के बीच इस प्रगतिशील सोच का जश्न मनना जरूरी है, जिसने उन्हें बाधाओं को पार करने और करियर बनाने व जुनून पूरा करने के लिए प्रेरित किया है.”
फिल्म ‘नाम शबाना’ की अभिनेत्री ने कहा कि यह उन महिलाओं को सम्मान देने का समय है, जो हमारे घरों पर राज करती हैं. जल्द ही तापसी पन्नू अमिताभ बच्चन के साथ फिल्म बदला में नजर आएंगी. इस फिल्म का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ है जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया. फिल्म की कहानी की बात करें तो ‘बदला (Badla)’ की कहानी आन्ट्रेप्रेन्योर नैना की है जो खुद को अपने बॉयफ्रेंड के शव के साथ होटल के कमरे में बंद पाती है.
नैना खुद को बचाने के लिए फेमस वकील बादल गुप्ता (Amitabh Bachchan) को हायर करती हैं और इसके बाद फिल्म की कहानी आगे बड़ती है. यह फिल्म 2016 की फेमस स्पैनिश फिल्म ‘कॉन्ट्राटिएम्पो (Contratiempo)’ की रीमेक बताई जा रही है. इस फिल्म को सुजॉय घोष ने डायरेक्ट किया है. इससे पहले शाहरुख खान ने अपने ट्विटर हैंडल पर इस फिल्म को लेकर कुछ स्पेशल ट्वीट किए थे जिसके बाद लोगों का ध्यान इस तरफ गया. इस फिल्म की टैगलाइन भी काफी अलग और दिलचस्प है, ”माफ कर देना हर बार सही नहीं होता”.
बॉलीवुड और मनोरंजन जगत की ताजा ख़बरें जानने के लिए जुड़े रहें India.com के साथ.
Also Read:
-
'तुम्हारे चेहरे पर दर्द देखना चाहता हूं', Mughal-E-Azam के डायरेक्टर ने जब बीमार मधुबाला को जंजीरों से बांध दिया
-
Mughal-E-Azam: 1,50,00,000 की फिल्म, 3000 की जूतियां, 99,999 के मोती, 105 बार बदला गाना, मधुबाला-दिलीप कुमार की दर्दभरी दास्तां
-
Celebs 12th MarkSheet: Shah Rukh Khan से Parineeti Chopra तक, 12वीं में किसे मिले कितने मार्क्स?
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें