संजय गुप्ता निर्देशित ‘जज्बा’ ऐश्वर्य राय बच्चन की बड़े पर्दे पर वापसी कराने वाली फिल्म कही जा रही है, लेकिन ऐश्वर्य कहती हैं कि उन्हें कभी नहीं लगा कि वह बॉलीवुड फिल्मों से गायब हैं। ऐश्वर्य से ‘जज्बा’ के ट्रेलर लांच पर करीब पांच साल तक हिंदी सिनेजगत से दूर रहने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, “मुझे नदारद होने का अहसास ही नहीं हुआ। यकीनन मैं फिल्मों में काम नहीं कर रही थी, लेकिन ऐसी बहुत सी अभिनेत्रियां हैं, जो कि मैं अब जिस सुखद अहसास को महसूस कर रही हूं, वो उसे पहले महसूस कर चुकी हूं और इससे सहमत होंगी कि हम(मांएं) वक्त की परवाह नहीं करते। हमें अहसास ही नहीं होता कि वक्त कैसे निकल गया।”
ऐश्वर्य पिछली बार संजय लीला भंसाली की ‘गुजारिश’ (2010) फिल्म में नजर आई थीं। उसके बाद वह बेटी आराध्या (3) की देखरेख में व्यस्त हो गईं और फिल्मों से ब्रेक ले लिया।
‘जज्बा’ नौ अक्टूबर को रिलीज होनी है। इसमें अतुल कुलकर्णी, जैकी श्रॉफ, चंदन रॉय सान्याल और शबाना आजमी भी हैं।
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.