आरे कॉलोनी में आधी रात को पेड़ काटे जाने पर बॉलीवुड सेलिब्रिटीज ने मचाया सोशल मीडिया पर हंगामा, देखें POSTS 

सरकार की इस गतिविधि के बाद लोगों ने जम कर इसके विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया है.

Written by: Faizan Anjum
Published: October 5, 2019, 2:36 PM IST

मुंबई के आरे कॉलोनी में पेड़ काटे जाने की खबर से इन दिनों काफी गहमा गहमी बनी हुई है. लोगों का एक जमघट इसके विरोध में अपनी आवाज बुलंद करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा है. बॉम्बे हाईकोर्ट ने पेड़ काटे जाने के खिलाफ सभी याचिकाओं को खारिज कर दिया मगर उसके कुछ ही घंटों बाद मेट्रो कार शेड के लिए मुंबई की आरे कॉलोनी में पेड़ काटने शुरू कर दिए गए. सरकार की इस गतिविधि के बाद लोगों ने जम कर इसके विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया है. केवल आम लोगों ने ही नहीं बॉलीवुड की कुछ हस्तियों ने भी इसके विरोध में सोशल मीडिया पर अपना गुस्सा उतारा.

मुंबई: 2600 पेड़ काटने का काम शुरू, धारा 144 लागू, विरोध करने पर शिवसेना नेता प्रियंका चतुर्वेदी हिरासत में

अपनी चिंता को व्यक्त करते हुए, अभिनेता फरहान अख्तर ने ट्वीट करते हुए लिखा, “रात में पेड़ काटना एक दयनीय प्रयास है जो एक गलत कदम से बिल्कुल नजदीक है. #Aarey #GreenIsGold # मुंबई”.

अभिनेत्री श्रद्धा कपूर जो पहले भी इस प्रदर्शन का हिस्सा रह चुकी हैं, बृहन्मुंबई नगर निगम के ट्री अथॉरिटी के आरे जंगल में 2,700 पेड़ों को काटने के इस गतिविधि के फैसले का विरोध करते हुए अपने इंस्टाग्राम पर कुछ खबरों के स्क्रीनशॉट पोस्ट किया जिसमें उन्होंने लिखा, “यह गलत है और ऐसा नहीं होना चाहिए”, “मुंबईकर जाग जाओ”.

इसी सिलसिले को आगे बढ़ाते हुए अभिनेत्री दिया मिर्जा ने भी इस मामले के विरोध में ट्वीट करते हुए लिखा, “रात के इस पहर में 400 पेड़ काट दिए गए हैं. इसे रोकने के लिए देश के नागरिकों ने एक साथ कई दिनों तक अपनी आवाज उठाई है. क्या आप देख नहीं सकते कि वे एक साथ विनती कर रहे हैं, साथ में खड़े हैं.” ये उनका प्यार है प्रकृति के लिए, अपने भविष्य के लिए, बच्चों के लिए.”#Aarey #ClimateAction #ActNow #ChangeIsComing.

बॉलीवुड अभिनेत्री और नेचर लवर ऋचा चड्ढा ने भी अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए ट्वीट किया और लिखा, “आधी रात में ये पेड़ क्यों काटे गए हैं?, इस मेट्रो कार शेड से किसको फायदा पहुंचने वाला है?

इस विरोध में अभिनेता से नेता बनी उर्मिला मांतोडकर भी शामिल हुई और उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, “#AareyForest, पर रात में इस तरह की निराशाजनक खबरें स्पष्ट रूप से दिखाती हैं कि वे जानते हैं कि यह बहुत ही गलत है, अमानवीय है. लेकिन हम GretaThunberg की तारीफ करके प्रकृति के लिए अपना प्रेम जरूर दिखा देते है.”

बी-टाउन सेलेब्रिटीज और स्थानीय नेताओं सहित कई राजनीतिक नेताओं के अलावा अन्य लोग भी मेट्रो स्टेशन की कार शेड के निर्माण के लिए पेड़ों को काटने का विरोध कर रहे हैं. लेकिन इसी बीच अमिताभ बच्चन और अक्षय कुमार जैसे अभिनेताओं ने मेट्रो परियोजना के  समर्थन में नजर आए थे.

कार्यकर्ताओं का आरोप: याचिकाएं रद्द होने के कुछ ही घंटे बाद आरे कॉलोनी में 200 पेड़ काटे गये

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.