Chin Chin Chu के नए वर्जन में लगा पंजाबी तड़का, सोनाक्षी का लुक भी है खास

हैप्पी फिर भाग जाएगी का गाना चिन- चिन चू में सोनाक्षी सिन्हा एक खास लुक में नजर आ रही हैं.

Published date india.com Published: August 10, 2018 4:54 PM IST
Chin Chin Chu के नए वर्जन में लगा पंजाबी तड़का, सोनाक्षी का लुक भी है खास

बॉलिवुड के पुराने हिट गानों को कितना पसंद किया जाता है इस बात का अंदाजा इन गानों के बढ़ते रिमिक्स वजर्न से लगाया जा सकता है. इन दिनों एक के बाद एक पुराने हिट गानों को रीक्रिएट किया जा रहा है. ऐसा ही एक गाना सोनाक्षी सिन्हा कि आने वाली फिल्म ‘हैप्पी फिर भाग जाएगी’ में भी नजर आ रहा है. ‘चिन-चिन चू’ गाने की खास इस बरा इसमें पंजाबी तड़का लगाया गया है.

इस गाने को सोनाक्षी सिन्हा और जस्सी गिल ने अपनी आवाज दी है. यह गाना 1958 कि मशहूर फिल्म ‘हावड़ा ब्रिज’ का रिमेक है. गाने का म्यूजिक सोहेल सेन ने दिया है और इसकी शूटिंग चाइना में की गई है.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

बता दें ‘हैप्पी भाग जाएगी’ साल 2010 में रिलीज हुई थी. इस फिल्म में डायना पेंटी लीड रोल में थी. फिल्म ‘हैप्पी फिर भाग जाएगी’ के इस गाने कि खास बात यह है कि इसके शब्दों और ट्यून के साथ कोई छेड़छाड़ नही कि गई है, बस इसमे पंजाबी तड़का लगा दिया गया है. जिससे सुनने वाले को मजे के साथ एक नयापन भी मिलेगा. चिन- चिन चू गाने में सोनाक्षी सिन्हा चीनी गेटअप में नजर आ रही है तो वहीं जस्सी गिल सरदार बने है. जिम्मी शेरगिल ,पीयूष मिश्रा भी इस गाने में सोनाक्षी और जस्सी के साथ झूमते नजर आ रहे है.

सोनाक्षी ने सिंगिग में डेब्यू आज मूड इश्कोहोलिक से कि थी. इसके बाद साल 2017 में अपनी फिल्म ‘नूर’ के लिए दिलजीत दोसांझ और बादशाह के साथ ‘मूव यॉर लक’ बेबी गाना गाया था. सोनाक्षी अब तक चार फिल्मों में गाना गा चुकी है. वहीं जस्सी एक पंजाबी सिंगर जिन्होने कई सुपरहिट गाने गाए है.

बॉलिवुड और मनोरंजन जगत की ताजा ख़बरें जानने के लिए जुड़े रहें India.com के साथ.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.