'कट्टी बट्टी' ने पहले दिन में कमाए 5.28 करोड़ रुपये

फिल्म 'कट्टी बट्टी' लिव-इन-रिलेशनशिप पर आधारित है।

Published date india.com Published: September 19, 2015 4:06 PM IST
bollywood | katti batti | Nikhil Advani | 'कट्टी बट्टी' ने पहले दिन में कमाए 5.28 करोड़ रुपये

निर्देशक निखिल आडवाणी की रोमांटिक थ्रिलर फिल्म ‘कट्टी बट्टी’ ने अपने पहले दिन में 5.28 करोड़ रुपये की कमाई की। फिल्म में कंगना रनौत और इमरान खान मुख्य भूमिकाओं में हैं। बयान में कहा गया, शुक्रवार को फिल्म 12,00 स्क्रीनों पर प्रदर्शित हुई। फिल्म के प्रचार से शुरुआत अच्छी साबित हुई।

फिल्म ‘कट्टी बट्टी’ लिव-इन-रिलेशनशिप पर आधारित है। शुक्रवार को यह फिल्म डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह की ‘एमएसजी 2- द मैसेंजर’ के साथ प्रदर्शित हुई।

भारत में ही नहीं, फिल्म को विदेशी बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छी प्रतिक्रिया मिली और फिल्म ने पहले ही दिन 5.3 लाख रुपये कमाए।

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.